{"_id":"0d3bbada2df6562f7b71f2b7aa97b4f8","slug":"police-arrest-boxer-to-steal-cars","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हत्थे चढ़ा कार लूटने वाला बॉक्सर","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पुलिस के हत्थे चढ़ा कार लूटने वाला बॉक्सर
नई दिल्ली/ब्यूरो्
Updated Thu, 25 Jul 2013 01:04 AM IST
विज्ञापन
रोहिणी में हुई एंडेवर कार लूट के मामले में क्राइम ब्रांच ने गुड़गांव स्थित एक होटल से राष्ट्रीय स्तर के बॉक्सर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों चचेरे भाई हैं, जिनमें सुमित दहिया राष्ट्रीय स्तर का बॉक्सर है।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि 22 जुलाई की दोपहर कुछ बदमाशों ने रोहिणी सेक्टर-13 स्थित सचदेवा स्कूल के पास भूवन से एंडेवर कार लूटी थी। घोघा मोड़ पर लगे पिकेट पर तैनात सिपाही बलजीत सिंह और ए एस बोहरा ने कार का पीछा किया।
विज्ञापन
इस दौरान संनोठ गांव में दीवार से टकराकर कार रुक गई। पुलिस ने बदमाशों को आत्मसमर्पण करने को कहा, लेकिन उन्होंने गोली चला दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में अमित दहिया (27) की मौत हो गई और बाकी बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच ने वारदात में शामिल अमित दहिया के सहयोगियों की तलाश शुरू की। मंगलवार देर रात गुड़गांव स्थित होटल प्रिमेरो से सुमित दहिया और अमन को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि सुमित राष्ट्रीय स्तर का बॉक्सर है और उसके परिवार में कई राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं। दोनों ने पूछताछ में बताया कि अमित का रहन-सहन देखकर वह उसके गिरोह में शामिल हुए थे और उसके साथ काफी मौज मस्ती करते थे।
पुलिस की पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह पोलो कार में सवार होकर लूटपाट के इरादे से ही रोहिणी गए थे।