फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   poem in parliyament

वायरल हुआ सांसद भगवंत मान का वीडियो, आप भी देखिए

Wed, 23 Jul 2014 11:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 23 Jul 2014 11:26 PM IST
विज्ञापन
poem in parliyament
आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ने संसद में बजट पर बहस के दौरान एक कविता पढ़ी, जो सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है। संगरूर से आम आदमी पार्टी के सांसद की कविता, ‘अच्छे दिन कब आने वाले हैं’ खूब धूम मचा रही है। आप भी पढ़िए इस कविता को...
विज्ञापन


पहले किराया बढ़ाया रेल का
फिर नंबर आया तेल का
ख़ुद ही दस साल करते रही नुक्ताचीनी
आते ही दो रुपए किलो महंगी कर दी चीनी
हर कोई सपने दिखाकर आम आदमी को ठग रहा है
आम आदमी को अब डर चीन से नहीं, चीनी से लग रहा है
दुनिया मून पर, सरकार हनीमून पर
पूछ रहे सारे देश के चायवाले हैं
महँगाई की वजह से खाली चाय के प्याले हैं
लोगों को दो वक़्त की रोटी के लाले हैं
सरकार जी बता दीजिए, अच्छे दिन कब आने वाले हैं
शायद पता नहीं कि इराक़ है किस इलाक़े में
भारतीय इराक़ में फँसे हैं, सुषमा जी गई थीं ढाके में
हमारे देश के लोग बहुत हिम्मतवाले हैं
जिन्होंने महँगाई के दौर में बच्चे पाले हैं
लूटने वाले ज़्यादा, बस गिनती के रखवाले हैं
सरकार जी प्लीज़, बता दीजिए अच्छे दिन कब आने वाले हैं
मेरे सपने में कल रात बुलेट ट्रेन आई
मैंने कहा, बधाई हो जी बधाई
सुना है तुम मेरे देश आ रही हो, तरक्की की स्पीड बढ़ा रही हो
बुलेट ट्रेन बोली, मेरा शिकवा किसी गाय या भैंस से नहीं
अरे, मैं बिजली से चलती हूँ, गोबर गैस से नहीं
प्रधानमंत्री मोदी जी के भाषण लोगों को खूब जँचे हैं
विदेश से काला धन आने में पचास दिन बचे हैं
हम तो आम आदमी पार्टी वाले हैं
हमने तो हर सरकार से डंडे खा ले हैं
हमने तो सड़कों पर और पार्लियामेंट में
ये पूछने के लिए मोर्चे संभाले हैं
अच्छे दिन कब आने वाले हैं?

वीडियो में सुनिए:

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed