फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pm narendra modi address to indian community in singapore

मोदी ने कहा, प्रसिद्धि कुछ भी कहने से मिल जाती है

Wed, 25 Nov 2015 08:13 AM IST
Updated Wed, 25 Nov 2015 08:13 AM IST
विज्ञापन
pm narendra modi address to indian community in singapore

भारत में असहिष्णुता के मसले पर जारी बहस के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि दुनिया में भारतीयों को एकता और अखंडता के मंत्र के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

विज्ञापन


असहिष्णुता के मसले पर आमिर खान के विवादित बयान पर जारी हंगामे के बीच पीएम ने कहा कि प्रसिद्धि कुछ भी कहने से मिल जाती है। इससे कुछ समय के लिए सुर्खियों में रहा तो जा सकता है लेकिन ऐसे लोग धरती पर बदलाव नहीं ला सकते।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सिद्धि और प्रसिद्धि में बड़ा फर्क होता है। सिद्धि के लिए तपस्या करनी पड़ती है।

अपनी दो दिवसीय यात्रा को पूरा करने से पहले भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए पीएम ने देश के सम्मान को बचाए रखने के लिए एकता और सौहार्द के महत्व की चर्चा की। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार भारतीयों में आत्मविश्वास पैदा करने के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'आज दुनिया भारत की तरफ देख रही'

pm narendra modi address to indian community in singapore

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंगापुर में भारतीयों को संबो‌धित करते हुए कहा कि दीपावली का पर्व अभी गया है लेकिन मुझे बताया गया है कि सिंगापुर में रहने वाले भारतीयों ने उस उत्सव को और आगे बढ़ा दिया है।


उन्होंने सिंगापुर में रहने वाले भारतीयों को अपने दिल से शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि आज दुनिया भारत की तरफ देख रही है। इसमें आप सभी ने एक महत्वपूर्ण रोल अदा किया है।


उन्होंने कहा कि उस समय पहले मैं सिंगापुर के संस्‍थापक ली कुआन यू को श्रद्धांजालि देने आया था। उन्होंने सिंगापुर की तारीफ करते हुए कहा कि हम सिंगापुर से बहुत कुछ सीख सकते हैं।


उसके में एक उदाहरण सफाई का है। जब सिंगापुर को याद करते हैं तो एक विश्वास पैदा होता है। जब हम सिंगापुर के बारे में सोचते हैं तो यह देखते हैं कि कैसे अपने विजन को जमीनी स्तर पर उन्होंने उतार दिया है।


मोदी ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान को लेकर भारत के लोग गंभीर है और वो एक साफ-सुथरा भारत चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जब पूरी दुनिया बदल रही है तो भारत क्यों नहीं बदल सकता है।

'मेरा मन कहता है कि देश ऊंचाइयों को छुएगा'

pm narendra modi address to indian community in singapore

मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्‍त्री कुछ कहे तो और लोग मान जाए यह बात गले ये उतर जाती है। लेकिन अगर मेरे जैसे सामान्य आदमी, एक चाय ने कहा और देश मान गया। तब मेरा मन कहता है कि देश ऊंचाइयों को छुएगा।


उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनावों से पहले पत्रकार मुझते पूछते थे कि आप की विदेश नीति कैसे होगी। वो सोचते थे कि मुझे अनुभव नहीं है।


उन्होंने कहा कि हिदुंस्तान जहां भी गया अपने आचरण से वहां मिल जुल गया। उन्होंने कहा कि एफडीआई की मतलब सिर्फ प्रत्यक्ष विदेशी निवेश से नहीं है। एफडीआई का मतलब फर्स्ट डेवलप इंडिया है।


उन्होंने कहा कि मैं विश्वास दिलाता हूं कि ना ही हम अपनी आंखें झुकाएंगे और न ही अपनी आंखे दिखाएंगे। हम आंखों में आंख मिलाकर दुनिया से बात करेंगे।


प्रधानमंत्री मोदी ने रेलवे को लेकर कहा कि रेलवे सिर्फ यातायात का एक साधन भर नहीं है। यह भारत में बदलाव का एक वाहन है। अब समय आ गया है कि दुनिया भर में भारतीय मुद्रा को और अधिक सम्मान मिल सके। आज हम रूपये बांड के साथ दुनिया वैश्विक बाजार में उतर चुके हैं। जहां अभी तक सिर्फ डॉलर, पाउंड और गोल्ड ही था।


पीएम मोदी ने कहा कि पुलिस के पास टियर गैस सेल होते हैं। इन टियर गैस सेल को भी बाहर से लाना पड़ता था। इसलिए हमने स्थिति बदली और तभी रक्षा क्षेत्र में 49 फीसदी एफडीआई लागू कर दिया।


क्या 125 करोड़ लोग जिस देश में रहते हैं, उस देश को दूसरे देश के हथियारों पर निर्भर रहना चाहिए। उन्होंने भ्रष्टाचार पर बोलते हुए कहा कि 18 महीने हमारी सरकार को हो गए हैं। कोई भी हमारे काम के ऊपर उंगली नहीं उठा सकता है क्योंकि हम पारदर्शिता के साथ अपना काम कर रहे हैं।


आज हम स्किल डेवलपमेंट को लेकर सिंगापुर, जर्मनी और यूएसए के साथ काम कर रहे हैं। क्लाइमेंट चेंज पर बोलते हुए कहा कि हम ऊर्जा चाहते हैं पर बिना पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed