फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pm modi will take action in iraq crisis

इराक संकट पर खुद पीएम मोदी ने संभाली कमान

Sat, 21 Jun 2014 08:05 AM IST
Updated Sat, 21 Jun 2014 08:05 AM IST
विज्ञापन
pm modi will take action in iraq crisis

इराक के मोसुल शहर के पास से पांच दिनों पूर्व अगवा किए गए 40 भारतीयों की सकुशल और सुरक्षित घर वापसी के अभियान की कमान अब खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संभाल ली है।

विज्ञापन


शुक्रवार को प्रधानमंत्री ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, कैबिनेट सचिव अजीत सेठ, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, विदेश सचिव सुजाता सिंह आईबी, रॉ के निदेशक और सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुखों सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर हालात की समीक्षा की।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने अगवा किए गए भारतीयों की सकुशल रिहाई और हिंसाग्रस्त क्षेत्रों के फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए हर संभव कदम उठाने के निर्देश दिए। इस बीच विदेश मंत्रालय ने अपहृत सभी भारतीयों के सुरक्षित होने और इनमें से एक भारतीय के आतंकियों के चंगुल से बच निकलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय ने अस्पताल में फंसी केरल की 40 नर्सों के सुरक्षित होने और हिंसाग्रस्त क्षेत्र में फंसे 16 लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाने में कामयाबी हासिल होने की सूचना दी है।

सरकारी खर्च पर लोगों को वापस लाया जाएगा

pm modi will take action in iraq crisis

इस बीच अगवा लोगों की सुरक्षित रिहाई और हिंसाग्रस्त क्षेत्र में फंसे अन्य भारतीयों को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाने के लिए बीते बृहस्पतिवार को बगदाद पहुंचे वरिष्ठ राजनयिक सुधाकर रेड्डी सभी उपलब्ध माध्यमों से बातचीत कर बीच का रास्ता निकालने की कोशिशों में जुटे हैं।

प्रधानमंत्री के निवास पर शुक्रवार को हुई बैठक में इराक में फंसे भारतीयों को निकलाने के सभी संभावित विकल्पों पर गंभीर चर्चा हुई। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने बताया कि यह बैठक विदेश मंत्री की समीक्षा बैठक के बाद हुई।

बैठक में इराक में फंसे उन सभी भारतीयों को सरकारी खर्च पर वतन वापसी का फैसला किया गया जो आर्थिक रूप से मजबूर हैं। इसके अलावा दस्तावेज संबंधी समस्या को सुलझाने के लिए युद्घस्तर पर प्रयास करने, इराक के आसपास के देशों से लगातार संपर्क साधे रहने के साथ ही भारतीयों की इराक यात्रा पर एक महीने तक रोक लगाने का फैसला किया गया।

सूत्रों ने बताया कि पीएम ने इस संबंध में कई देशों के शासनाध्यक्षों से बातचीत की है। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रवक्ता ने बताया कि हम भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए हर वह कदम उठा रहे हैं जो इस समय की परिस्थितियों में जरूरी है।

आतंकियों के चंगुल से भागा एक भारतीय

pm modi will take action in iraq crisis

मोसुल के पास बंधक बना कर रखे गए 40 भारतीय नागरिकों में से एक बीते बृहस्पतिवार को आतंकियों के चंगुल से भागने में कामयाब हुआ।

विदेश मंत्रालय ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि फिलहाल वह दूतावास के संपर्क में है। प्रवक्ता ने बताया कि फिलहाल हिंसाग्रस्त क्षेत्र में 120 भारतीय हैं। इनमें से 8 को हिंसाग्रस्त क्षेत्र से बाहर निकाल लिया गया है, अन्य 8 लोगों हिंसाग्रस्त क्षेत्र में ही सुरक्षित ठिकाने पर पहुंचाया गया है।

अस्पताल में रह रही केरल की 46 नर्सें सुरक्षित हैं, जबकि अगवा किए गए 39 लोगों को आतंकी संगठनों ने किसी प्रकार की क्षति नहीं पहुंचाई है।

बाहर निकालने के लिए सुरक्षित रास्ते पर बात

pm modi will take action in iraq crisis

हिंसाग्रस्त क्षेत्र में फंसे भारतीय जल्द सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाए जा सकते हैं। सरकारी सूत्रों के मुताबिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने के लिए सुरक्षित रास्ता तलाशने का अभियान अंतिम चरण में है।

रेड्डी इसके लिए अपने संपर्क का लगातार उपयोग कर रहे हैं। अगर प्रयास सफल रहा तो अस्पताल में फंसी केरल की 46 नर्सों को सुरक्षित रास्ते से शनिवार तक बगदाद ले आया जाएगा। इसके अलावा बाकी बचे 17 लोगों को भी इन नर्सों के साथ ही बगदाद लाए जाने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed