फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   PM Modi's brother prevented from going to Vishwanath Temple.

पीएम मोदी के भाई को बाबा विश्वनाथ के दर्शन से रोका

Fri, 14 Aug 2015 09:20 AM IST
Updated Fri, 14 Aug 2015 09:20 AM IST
विज्ञापन
PM Modi's brother prevented from going to Vishwanath Temple.

बिना प्रोटोकॉल के रविवार की शाम बाबा विश्वनाथ के दरबार में दर्शन के लिए पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई पंकज मोदी को सुरक्षा कारणों से रोक दिया गया।

विज्ञापन


पीएम के भाई को रानी भवानी के उत्तरी गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मी ने तब रोका, जब वे अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एसीईओ) के साथ गर्भगृह के लिए आगे बढ़ रहे थे।
विज्ञापन


अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के परिचय पत्र दिखाने के बाद भी पुलिस के जवान ने ढिठाई दिखाई।

अंतत: एएसपी (सुरक्षा) को जब जानकारी मिली तो उन्होंने सिपाही को प्वाइंट से हटाने का निर्देश दिया, तब वे दर्शन के लिए जा सके।

बिना प्रोटोकॉल के पहुंचे थे पंकज

PM Modi's brother prevented from going to Vishwanath Temple.

पीएम के छोटे भाई पंकज मोदी शाम पांच बजे छत्ताद्वार पहुंचे। वहां पहले से मौजूद अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी पारस नाथ द्विवेदी ने उनकी अगवानी की।

एसीईओ पंकज को अपने साथ लेकर वहां से मंदिर के लिए चले लेकिन रानी भवानी के उत्तरी सुरक्षा प्वाइंट पर तैनात जवान अजय उपाध्याय ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया।

जवान का कहना था कि लाइन में लगकर ही जाना होगा। एसीईओ ने जवान को अपना परिचय पत्र दिखाया लेकिन जवान अपनी जिद पर अड़ा रहा।

परिचय पत्र के बाद भी जिद पर अड़ा रहा सिपाही

PM Modi's brother prevented from going to Vishwanath Temple.

इस विवाद को लेकर करीब 15 मिनट तक जद्दोजहद चलती रही।

एसीईओ ने जब इसकी शिकायत एएसपी (सुरक्षा) राकेश कुमार से की, तब उन्होंने पाली प्रभारी को मौके पर भेजा और तत्काल सिपाही को प्वाइंट से हटा दिया गया।

एसीईओ ने इस घटना की पुष्टि की। पंकज के साथ उनको भी रोके जाने के मामले ने एक बार फिर मंदिर प्रशासन और पुलिस के बीच अंदरूनी विवाद का रूप ले सकता है।

इससे पहले भी पुलिस और प्रशासन के बीच खींचतान होती रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed