{"_id":"48183ee1e1e6ce4f569c8bd5f1ed116b","slug":"pm-modi-meets-his-mother-during-his-birthday-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन पर मां से मिले मोदी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
जन्मदिन पर मां से मिले मोदी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 17 Sep 2014 08:53 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 63वां जन्मदिन है। अपने जन्म के उपलक्ष्य में हर बार की तरह इस बार भी अपनी मां से मिले। प्रधानमंत्री ने अपनी मां के पैर छू कर आशिर्वाद लिया और उनके हाल-चाल जाने।
विज्ञापन
मोदी की मां ने उनका मुह मीठा कराया। उनकी मां ने भी मोदी के हाल-चाल लिए और दुलारा।
गौरतलब है कि कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के लिए मोदी की मां ने उन्हें पांच हजार रुपये दिए।
हालांकि मोदी ने लोगों से उनका जन्म दिन न मनाने की अपील की थी। अपील में मोदी ने कहा था कि गुजरात में जो भी कार्यक्रम होंगे वह चीन के राष्ट्रपति के स्वागत में होंगे।
विज्ञापन
इसलिए लोगों से अपेक्षा है कि वो उनका जन्मदिन मनाने के बजाए कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के लिए दान करें।
इस मौके पर जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे प्रधानमंत्री मोदी को उनके जन्मदिन की बधाई दी है।
विज्ञापन