फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pm modi addressed to farmers of maharashtra at baramti.

बारामती में किसानों की भाषा में बोले मोदी

Sat, 14 Feb 2015 08:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 14 Feb 2015 08:03 PM IST
विज्ञापन
pm modi addressed to farmers of maharashtra at baramti.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के बारामती में किसानों को संबोधित किया और बेहतर कृषि के लिए केंद्र सरकार की ओर से शुरू की जाने योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने बारारमती में सब्जी उत्पादन केंद्र का शिलान्यास किया। कृषि में तकनीकी कमी और समस्याओं को लेकर भी उन्होंने किसानों को कई सुझाव दिए।

इससे पहले उन्होंने ने कहा कि लोकतंत्र की दो पटरियां होती हैं। एक- विवाद और दूसरी- संवाद। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सरकार के कामों को लेकर विवाद करने में विश्वास करते हैं तो कुद संवाद के जरिए विकास का रास्ता निकालने में भरोसा रखते हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पीएम मोदी को आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने अपने शपथ गृहण समारोह में बुलाया था लेकिन उनका महाराष्ट्र में पहले से कार्यक्रम तय होने के चलते वह केजरीवाल के शपथ गृहण समारोह में नहीं शरीक हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि क्षेत्र क्या सुधार करेगी सरकार?

pm modi addressed to farmers of maharashtra at baramti.

बारामती में किसानों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्हें कृषि का आधुनिकीकरण करना है और उसे तकनीकी जोड़ना है। उन्होंने कहा कि किसान अपना खून-पसीना बहाते हैं लेकिन अभी तक उनके सपने साकार नहीं हो पाए, उनकी ऊर्जा को एक अवसर देने की जरूरत है।

मोदी ने कहा क‌ि कृषि उत्पादकता बढ़ाना जरूरी है है लेकिन कृषि को विज्ञान के साथ ही अपनी पारंपरिक तरीकों से भी जोड़ने की जरूरत है।

मोदी ने मराठी में 'जहां गति हैं वहां प्रगति है' का नारा भी दिया है। उन्होंने आगे कहा स्किल डेवलपमेंट स्कूली स्तर से जरूरी है। साथ ही उन्होंने वर्तमान सिंचाई ‌व्यवस्‍था पर चिंता जाहिर करते हुए ऐसी तकनीक अपनाने का जोर दिया जिससे कम से कम पानी बर्बाद हो।

उन्होंने सरकार की ओर से चलाई जा रही प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की भी जानकारी दी। हालांकि उनके इस संबोधन किसी प्रकार की नई घोषणा नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed