{"_id":"9ff79994a3ff912f8d792aa654a7f987","slug":"pm-comment-against-mp","type":"story","status":"publish","title_hn":"'किस देश में सांसद प्रधानमंत्री को चोर कहते हैं'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'किस देश में सांसद प्रधानमंत्री को चोर कहते हैं'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 30 Aug 2013 07:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को राज्यसभा में देश की खस्ता आर्थिक नीति और रुपए के अवमूल्यन पर जवाब देते हुए विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी को आड़े हाथ लिया, जिससे सत्तापक्ष और विपक्ष में तीखी नोंकझोंक हुई।
विज्ञापन
सदन में विपक्ष के नेता अरुण जेटली ने प्रधानमंत्री के बयान के बाद स्पष्टीकरण मांगते हुए संप्रग सरकार में टू जी स्पेक्ट्रम और कोयला घोटाले जैसे भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया और कहा भ्रष्टाचार के कारण ही अंतरराष्ट्रीय पूंजी निवेशकों का भारतीय अर्थव्यवस्था से विश्वास डगमगाया है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने जेटली की इस टिप्पणी पर विपक्ष पर निशाना साधते हुए पहले तो यह कहा कि भाजपा 2004 की हार को पचा नहीं पायी है। इसलिए वह सरकार की हमेशा आलोचना करती रही है।
विज्ञापन
उन्होंने पूछा, 'आपने क्या कोई ऐसा देश को देखा है जहां विपक्ष संसद की कार्यवाही को चलने नही देता और प्रधानमंत्री चोर-चोर के नारे लगाता हैं।'
इस पर जेटली ने पलटवार करते हुए कहा कि क्या आपने ऐसा देश देखा है जहां विश्वास मत हासिल करने के लिए सांसदों की खरीद फरोख्त की जाती हो।
इस पर सत्ता पक्ष के सदस्य उठकर खडे हो गए और वे विपक्ष पर हमले करने लगे। वित्त मंत्री चिदंबरम और केंद्रीय मंत्री नारायणसामी, मणिशंकर अय्यर आदि उठकर जेटली की इस टिप्पणी को संसद की कार्यवाही से हटाने की मांग करने लगे।
लेकिन उपसभापति पीजे कुरियन ने इस टिप्पणी को सदन की कार्यवाही से हटाया नहीं। अय्यर बार-बार चिल्लाकर भाजपा को झूठा बताते रहे। चिदंबरम का कहना था कि जब विपक्ष के नेता बोल रहे थे, तब हम शांतिपूर्वक सुन रहे थे, इसलिए जब प्रधानमंत्री बोले तो आप लोग भी चुप रहे।
कुरियन ने दोनों पक्षों को शांत रहने को कहा। प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्ष के रवैये के कारण संसद में कई महत्वपूर्ण बिल पास नहीं हो सके और सदन की कार्यवाही बाधित होती रही, जिसके कारण निवेशकों में गलत संदेश गया।
डा. सिंह ने विपक्ष को अपील की कि वह देश की अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए सरकार के फैसलों पर सहयोग करे और सर्वसम्मति बनाने दे। भाजपा के प्रकाश जावडे़कर और अन्य सांसद बीच-बीच में उठकर प्रधानमंत्री के स्पष्टीकरण के बीच में टोका-टाकी करते रहे।
लेकिन जेटली ने उन्हें चुप करा दिया। प्रधानमंत्री के स्पष्टीकरण के बाद भाजपा के सांसद वाक आउट कर गए।