{"_id":"8b38ada530f7fee209aa71a410745a01","slug":"plea-in-hc-to-stop-conferment-of-bharat-ratna-on-sachin","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिन को भारत रत्न देने के खिलाफ याचिका","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सचिन को भारत रत्न देने के खिलाफ याचिका
एजेंसी/चेन्नई
Updated Sat, 30 Nov 2013 01:24 AM IST
विज्ञापन
मद्रास हाईकोर्ट में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को भारत रत्न देने से रोकने के लिए जनहित याचिका दाखिल की गई है।
विज्ञापन
याचिका में कहा गया है कि भारत रत्न से संबंधित राष्ट्रपति द्वारा जारी अधिसूचना में किसी खिलाड़ी को यह सम्मान देने का प्रावधान नहीं है।
एक वकील द्वारा दायर इस याचिका पर पीठ ने एडीशनल सॉलिसिटर जनरल पी विल्सन को भारत रत्न को लेकर राष्ट्रपति द्वारा जारी संशोधित अध्यादेश अगली तारीख 2 दिसंबर को पेश करने का आदेश दिया है।