फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   player had to steal for training

ट्रेनिंग की फीस चुकाने को नेशनल खिलाड़ी बना चोर

Sat, 07 Sep 2013 01:17 PM IST
अमर उजाला, बठिंडा
अमर उजाला, बठिंडा Updated Sat, 07 Sep 2013 01:17 PM IST
विज्ञापन
player had to steal for training

कुश्ती की जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने वाला खिलाड़ी मोबाइल चोरी में पकड़ा गया है।

विज्ञापन


ट्रेनिंग में हुए खर्च के भुगतान के लिए खिलाड़ी ने चोरी की। मामले में उसके दो और साथी भी शामिल हैं। तीनों को गिरफ्तार कर 20 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

एसएसपी रवचरण सिंह बराड़ ने बताया कि 15 अगस्त की शाम नई बस्ती स्थित त्रिलोचन सिंह की मोबाइल फोन की दुकान से एक अज्ञात युवक मोबाइल खरीदने के बहाने मोबाइल से भरा बैग उठाकर अपने दो साथियों के साथ फरार हो गया था।
विज्ञापन


इस संबंध में थाना कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 457,380 के तहत मामला दर्ज किया था।

एसएसपी ने बताया कि वारदात को सुलझाने के लिए एसपी डी अमरजीत सिंह, डीएसपी डी रंजीत सिंह और स्पेशल स्टाफ बठिंडा की ड्यूटी लगाई थी। टीम ने केस को सुलझाते हुए मुक्तसर से आरोपियों अमरजीत सिंह उर्फ अमर, गुरशरनदीप उर्फ सोना और महावीर सिंह निवासी गांव कृपालके श्री मुक्तसर साहिब को काबू कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों युवकों ने एक और वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई थी। पूछताछ में आरोपी अमरजीत सिंह ने बताया कि वह दसवीं पास है और गांव मलकपुर स्पोर्ट्स एकेडमी (खन्ना) में कुश्ती की ट्रेनिंग ले रहा था। उसने पिछले साल कुश्ती की जूनियर नेशनल चैंपियनशिप पटियाला में कांस्य पदक जीता था।


उसने बताया कि ट्रेनिंग के दौरान उसका खाने-पीने का बिल 30 हजार के करीब हो गया था। बिल जमा करने के लिए उसके घरवालों ने पैसे देने से इनकार कर दिया था, इसलिए चोरी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed