मोदी के प्रचार पर खर्च होंगे 400 करोड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, राजनीतिक दलों के खजाने का मुंह खुलता जा रहा है।
महीने भर पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के मेकओवर पर 500 करोड़ खर्च होने की खबर पर नाक-भौं सिकोड़ने वाली भाजपा अपने चुनाव प्रचार के लिए महज विज्ञापनों पर 400 करोड़ रुपए खर्च कर सकती है।
विज्ञापन बनाने की जिम्मेदारी एडवरटाइजिंग की दुनिया की कई नामचीन शख्सियतों को सौंपे जाने की संभावना है, जिसमें मशहूर गीतकार प्रसून जोशी और मीडिया प्लानिंग से जुड़े सैम बलसारा शामिल हैं।
आम आदमी पार्टी ने भाजपा के फैसले पर सवाल भी उठाया है। आप नेता आशुतोष ने कहा है कि भाजपा चुनाव प्रचार में महज विज्ञापनों पर 400 करोड़ खर्च कर रही है। पार्टी ये बताए कि ये पैसा कहां से आया है और इसमें कितना काला धन है?
सभी माध्यमों के लिए होगा विज्ञापन
टीओआई के मुताबिक, भाजपा ने विज्ञापनों के निर्माण और प्रसार के लिए सोहो स्क्वेयर और मेडिसन मीडिया समेत कई एजेंसियों को चुना है। प्रसून जोशी कैंपेन में गीतकार के बतौर जुड़े हैं।
वे विज्ञापनों के लिए गीत लिखेंगे। हालांकि उनकी कंपनी मैक्कॉन वर्ल्डग्रुप अभियान से नहीं जुड़ रही है। भाजपा के 400 करोड़ के कैंपेन को पाने की दौड़ में लोडस्टर यूएम और डब्ल्यूपीपी ग्रुप की एम भी शामिल थी।
ये एजेंसिया टीवी, प्रिंट और डिजिटल माध्यमों के लिए विज्ञापन तैयार करेंगी। कैंपेन में जोशी और बलसारा के अलावा पीयूष पांडेय को भी शामिल किया गया है। पीयूष अमेरिका की जानी-मानी विज्ञापन कंपनी ओग्लिवे एंड मैदर की दक्षिण एशिया इकाई के एक्जक्यूटिव चेयरमैन और क्रीएटिव डायरेक्टर हैं।
मोदी के करीबियों में हैं पीयूष पांडेय
अखबार के मुताबिक, पीयूष पांडेय अभियान में शामिल जरूर हो रहे हैं, लेकिन उनकी भूमिका परोक्ष ही अधिक होगी।
भारत में चुनाव अभियानों में किसी विदेश कंपनी के शामिल होने पर मनाही है, इसलिए पांडेय की कंपनी बतौर परामर्शदात्री एजेंसी ही काम करेगी।
पीयूष पांडेय गुजरात सरकार के साथ लंबे समय से काम कर रहे हैं। समाचार पत्र का कहना है कि भाजपा के प्रचार अभियान से पांडेय को जोड़ने के लिए मोदी ने विशेष दबाव दिया था।
ये एजेंसियां टीवी और प्रिंट माध्यमों के लिए विज्ञापन तैयर करेंगी लेकिन माना जा रहा है कि भाजपा के विज्ञापन अभियान का फोकस डिजिटल माध्यम पर अधिक होगा।
आप ने उठाए बजट पर सवाल
आशुतोष ने ट्विटर पर पूछा है कि भाजपा चुनाव प्रचार में विज्ञापनों पर 400 करोड़ रुपए खर्च कर रही है। पार्टी ये बताए कि ये पैसा कहां से आया है और इसमें कितना काला धन है? उन्होंने पूछा है कि भाजपा केवल विज्ञापनों पर 400 करोड़ खर्च कर रही है, पूरे अभियान पर कितना खर्च करेगी?
उन्होंने ट्विटर पर ही पीयूष पांडेय और प्रसून जोशी से अपील करते हुए कहा है कि उन्हें लोकतंत्र को पैसे के बल पर हाईजैक करने के अभियान का हिस्सा नहीं बनना चाहिए। ये आम आदमी का पैसा है।