{"_id":"239ebcf1750f4493d3f4d9d68d432671","slug":"pil-for-not-to-hang-koli-hindi-news-rk","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोली की फांसी रोकने के लिए पीआईएल","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कोली की फांसी रोकने के लिए पीआईएल
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Fri, 31 Oct 2014 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निठारी कांड में मृत्युदंड की सजा पाए सुरेंद्र कोली की फांसी रोक ने के लिए हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई है। याचिका पीपुल्स यूनियन फॉर डेमोक्रेटिक राइट्स द्वारा दाखिल की गई है।
विज्ञापन
इसमें कहा गया कि फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद सुरेंद्र कोली को फांसी देने में काफी विलंब किया गया। उनकी दया याचिका का निस्तारण काफी देर से हुआ।
याचिका में राष्ट्रपति और राज्यपाल उत्तर प्रदेश द्वारा दया याचिका खारिज करने के निर्णय को चुनौती दी गई है। सुरेंद्र कोली ने भारत के मुख्य न्यायाधीश को चार पेज का पत्र लिखा था जिसे पुनरीक्षण याचिका के तौर पर स्वीकार करते हुए सुप्रीमकोर्ट ने गत 28 अक्तूबर 2014 को खुली अदालत में सुनवाई के बाद खारिज कर दिया।
विज्ञापन
सुप्रीमकोर्ट में पुनरीक्षण याचिका और राष्टपति द्वारा दया याचिका खारिज होने के बाद कोली की फांसी तय मानी जा रही है। पीआईएल में दया याचिका के दस्तावेज मांगाए जाने की मांग की गई है। इस पर शुक्रवार को सुनवाई होने की उम्मीद है।
विज्ञापन