फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Peter Mukherjee's on three days additonal CBI remand

3 दिन की और CBI रिमांड पर पीटर मुखर्जी

Tue, 24 Nov 2015 11:59 AM IST
Updated Tue, 24 Nov 2015 11:59 AM IST
विज्ञापन
Peter Mukherjee's on three days additonal CBI remand

सीबीआई ने सोमवार को अदालत को बताया कि शीना बोरा की हत्या की वजह वित्तीय लेनदेन है। जांच एजेंसी ने कहा कि शीना के सौतेले पिता और इस मामले में चार हत्यारोपियों में से एक पीटर मुखर्जी को कुछ संदिग्ध दस्तावेज की जानकारी थी। साथ ही एजेंसी ने अपने हलफनामे में कहा है कि मामले की मुख्य आरोपी और मृतका की मां इंद्राणी शीना के ईमेल अकाउंट को खोलने की कोशिश कर रही थी तो उस वक्त पीटर भी उसके साथ मौजूद थे।

विज्ञापन


पीटर पर भी हत्या और आपराधिक साजिश का आरोप लगा है। यह बात सीबीआई ने पीटर की हिरासत की अवधि 10 दिन और बढ़ाने की अपील के दौरान की। एजेंसी अब इस सनसनीखेज मामले की जांच वित्तीय दृष्टिकोण से करना चाहती है। हालांकि कोर्ट ने सीबीआई को पीटर की हिरासत 26 नवंबर तक के लिए ही दी है। सीबीआई ने 19 नवंबर को पीटर को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन

संपत्ति के लेनदेन का मांगा हिसाब

Peter Mukherjee's on three days additonal CBI remand

सीबीआई ने कहा कि 24 वर्षीय शीना बोरा की हत्या के पीछे उद्देश्य वित्तीय लेनदेन का था। साथ ही एजेंसी ने कहा कि पूछताछ के दौरान पीटर ने खुद के और इंद्राणी द्वारा करोड़ों रुपये के निवेश का खुलासा किया है। यह निवेश ब्रिटेन और भारत किया गया है। साथ ही 2010-2011 के दौरान कुछ अचल संपत्ति की भी खरीद की गई लेकिन इन संपत्तियों की खरीद के पैसों के स्रोत का जिक्र नहीं किया।

गौरतलब है कि शीना बोरा मर्डर केस में पीटर की पत्नी इंद्राणी मुखर्जी मुख्य आरोपी हैं। इस हत्याकांड के पीछे कई लोगों का हाथ होने के शक में पीटर मुखर्जी से भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed