फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   person beaten in the market by some people

शिक्षिका से छेड़खानी करने वालों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Tue, 12 Jan 2016 04:12 AM IST
Updated Tue, 12 Jan 2016 04:12 AM IST
विज्ञापन
person beaten in the market by some people

फू सवाली मस्जिद पर कॉलेज जा रही शिक्षिका से कुछ युवकों ने सरेआम छेड़खानी की। शिक्षिका के शोर मचाने पर मस्जिद के पास मौजूद एक वर्ग विशेष के युवकों ने आरोपी युवकों को बाजार में दौड़ा दौड़ाकर पीटा, जिससे बीच बाजार हंगामा खड़ा हो गया। भीड़ लगने से जाम लग गया।

विज्ञापन


बाद में पुलिस ने पहुंचकर भीड़ के कब्जे से एक आरोपी को छुड़ाया, जबकि बाकी भाग गए। लोगों में गुस्सा है कि छेड़खानी रोकने के पुलिस दावे तो बहुत करती है, लेकिन होता कुछ नहीं।
विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब नौ बजे नगर के एक स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका अपने स्कूल जा रही थी। जब वह फूस वाली मस्जिद के पास पहुंची, तो वहां पहले ही बाइक पर खड़े युवकों ने उनके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। उसने छेड़छाड़ का विरोध करते हुए शोर मचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां मौजूद एक संप्रदाय के युवकों ने छेड़खानी करने वालों को घेर लिया। वे युवक भागने लगे उक्त युवकों ने उन्हें सड़कों पर दौड़ा -दौड़ाकर पीटा। इससे बाजार में अफरा तफरी मच गई। लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई। जिससे सड़क पर जाम लग गया।

15 मिनट तक हुआ बखेड़ा

person beaten in the market by some people

करीब 15 मिनट तक यहां बखेड़ा हुआ, लेकिन फू सवाली मस्जिद पर तैनात पुलिस कर्मी मूक दर्शक बनकर वहां खडे़ सब कुछ देखते रहे। बाद में कोतवाली पुलिस जीप से वहां पहुंची और वहां एकत्रित भीड़ से आरोपी एक युवक को छुड़ाया जबकि उसके साथी भाग निकले।

पकड़ा गया युवक बिजरौल का रहने वाला था। लोगों ने पुलिस से कहा कि शहर में आए दिन छात्राओं ,युवतियों ,महिलाओं से छेड़खानी हो रही है। हालत यह है कि वह घर से अकेली निकलने में भी डरने लगी हैं।

कालेज से आती जाती छात्राओं, शिक्षिकाओं से छेड़छाड़ तो आम बात हो गई है। पुलिस अधिकारी छेड़खानी रोकने को लंबे चौडे़ दावे तो करते हैं लेकिन होता कुछ नहीं।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि इस संबंध में किसी की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। यदि तहरीर आती है तो मामला दर्ज किया जाएगा। छेड़खानी रोकने के लिए वह हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed