फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   perfect age to start a business

व्यापार शुरू करने की सही उम्र क्या है?

Fri, 24 Oct 2014 11:12 AM IST
Updated Fri, 24 Oct 2014 11:12 AM IST
विज्ञापन
perfect age to start a business

क्या सफल व्यापारी या उद्यमी इस योग्यता के साथ पैदा होते हैं या उन्हें तैयार किया जा सकता है?

विज्ञापन


ऐसा व्यक्ति जिसने कभी व्यापार न किया हो, क्या वह सफल कारोबारी बन सकता है?

व्यापार शुरू करने की सही उम्र क्या है? और क्या नौकरी का अनुभव कारोबार में फायदा दे सकता है?

हाल ही में शुरू की गई एक वेंचर कैपिटिलिस्ट कंपनी ने इन सवालों के जवाब दिए हैं। उसने करीब 10।5 लाख लोगों में से 350 को छांटकर उन्हें अपना व्यवसाय शुरू करने का मौका दिया।

पढें इयान रोज की विस्तृत रिपोर्ट

कारोबारी सॉफ्टवेयर बनाने वाली एक कंपनी के लिए काम करने वाली 38 साल की रशेल कुल्लर को मार्च में एक ईमेल मिला।

यह कुछ यूं शुरू हुआ था, "तकनीकी क्षेत्र में से आपको कंपनी शुरू करने की प्रबल संभावनाओं से लैस व्यक्ति के रूप में चुना गया है।"

रशेल अचरज में पड गईं क्योंकि उन्होंने न तो कभी कोई कारोबार किया था और न ही भविष्य में ऐसी कोई योजना थी।

यह ईमेल भेजा था ब्लूमबर्ग बीटा कंपनी की टीम ने। 750 लाख डॉलर की पूंजी वाले इस फर्म को हाल ही में मीडिया और सूचना समूह ब्लूमबर्ग ने शुरू किया है।

ब्लूमबर्ग बीटा ने ऐसा ईमेल करीब 350 लोगों को भेजा है।

किस व्यक्ति में कारोबार करने की क्षमता है और कौन इसमें सफल होगा, ऐसे 350 लोगों की सूची तैयार करने के लिए बीटा ने एक अनोखा तरीका अपनाया।

ब्लूमबर्ग बीटा के रॉय बहट बताते हैं कि संभावनाशील कारोबारियों को चुनने के लिए विश्लेषणात्मक आंकडे जुटाए गए। इसमें उनकी मदद की मैटरमार्क कंपनी ने।

आदर्श कारोबारी कौन है?

perfect age to start a business
मैटरमार्क कंपनी की सह-संस्थापिका डेनियल मोरिल बताती हैं, "हमने सबसे पहले उन लोगों के समूह को खंगाला जिन्होंने खुद अपना कारोबार शुरू किया था।"

वे बताती हैं, "उन्होंने क्या काम किया, किस तरह का काम किया, उनकी उम्र क्या थी और सभी दूसरी जानकारियां इकट्ठी कीं।"

उन्होंने बीबीसी को बताया, "कारोबार शुरू करने वालों के पैटर्न पर आधारित ये सबसे बडा अध्ययन है।"

संभावनाशील कारोबारियों को चुनने के लिए तीन मापदंड तय किए गए। पहला, वे किसी फर्म में काम कर चुके हों, दूसरा वे शीर्ष विश्वविद्यालयों में अध्ययन कर चुके हों और तीसरा, उन्हें तकनीक या व्यापार प्रबंधन का अनुभव हो।

इसके अतिरिक्त वैसे लोग जो सैनफ्रांसिस्को या न्यूयॉर्क के खाडी क्षेत्र से बाहर के न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल साइट्स

perfect age to start a business

मैटरमार्क ने तकनीकी उद्यम से किसी न किसी रूप में जुडे 10।5 लाख पेशेवरों के बारे में जानकारी जुटानी शुरू की।

इसके लिए उन्होंने फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन जैसी सोशल मीडिया साइटों पर उपलब्ध सार्वजनिक जानकारियों को खंगाला।

शुरुआती पडताल में करीब ऐसे 350 लोग सामने आए।

जांच में कई दिलचस्प जानकारियां सामने आईं। ये पाया गया कि इनमें से अधिकांश की उम्र 30 से ज्यादा थी और लगभग चार संस्थापकों में से एक की उम्र 40 साल से अधिक थी।

उन्हें ये भी पता चला कि जिन्होंने लंबे समय तक नौकरी की है उनकी अपना कारोबार शुरू करने की संभावना मजबूत रही।

स्पैम या अवसर?

जब एक बार 350 संभावित उद्यमियों की पहचान कर ली गई तो उन्हें ईमेल भेजा गया। उस ईमेल में ये बताया गया कि ब्लूमबर्ग बीटा क्यों उनसे संपर्क करना और डिनर पर बुलाना चाहता है।

शुरू-शुरू में तो ज्यादातर लोगों ने उस ईमेल को स्पैम समझा। कुछ ही लोगों ने आगे जानने की जहमत उठाई।

रशेल कुल्लर बताती हैं, "मैंने इससे पहले कंपनी शुरू करने के बारे में कभी नहीं सोचा था। ईमेल ने मुझे गंभीरता से सोचने पर विवश किया।"

रेयान हूवर ने भी अपने ईमेल को गंभीरता से लिया। 27 साल के रेयान पहले से ही दो फर्मों के लिए काम कर रहे थे।

उनकी कंपनी प्रोडक्ट हंट ने हाल ही में फंडिंग के दो राउंड पूरे किए हैं और फिलहाल उसकी कारोबारी पूंजी 70 लाख डॉलर है।

विज्ञापन

विजेताओं को भोज

perfect age to start a business

रेयान और रशेल दोनों मानते हैं कि ब्लूमबर्ग बीटा के मिलन भोज- जिसमें ईमेल पाने वाले सैकडों लोग के साथ वेंचर कैपिटिलिस्ट भी शामिल थे और उसके बाद की घटनाएं काफी काम की रहीं।


कहा जाता है कि अगर आप अपनी कंपनी शुरू करने जा रहे हों तो आपको अच्छे लोगों की जरूरत पडेगी।

यह प्रोजेक्ट, जिसमें प्रत्येक कुछ महीने बाद भविष्य के उद्यमी मिलते हैं, नेटवर्किंग और अपना प्रोजेक्ट संभालने वाले काबिल लोगों से मिलने का महत्वपूर्ण मौका उपलब्ध कराता है।

बहट कहते हैं, "हमारा लक्ष्य उन्हें कारोबार शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करना नहीं था। बल्किन उन्हें जानना था और अगर वह चाहे तो हम उनके लिए काम के लोग हो सकते हैं, मदद कर सकते हैं।"

उन्होंने बताया, "हम जानते हैं कि हम घास के ढेर में सूई ढूंढ रहे हैं, लेकिन हमारे नजरिए में फर्क यह है कि घास का हर तिनका सोने से बना है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed