फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   people says please take security

‘जन-जन से आवाज है आई, सुरक्षा ले लो अरविंद भाई’

Fri, 03 Jan 2014 08:54 PM IST
अमर उजाला, कौशांबी
अमर उजाला, कौशांबी Updated Fri, 03 Jan 2014 08:54 PM IST
विज्ञापन
people says please take security

‘ये तो सिर्फ अंगड़ाई है, बाकी अभी लड़ाई है, जन-जन से आवाज है आई, सुरक्षा ले लो अरविंद भाई’। शुक्रवार सुबह कौशांबी में अरविंद केजरीवाल के घर के सामने ये नारा लगाते हुए लोग पहुंचे।

विज्ञापन


इन लोगों का अनुरोध था कि अरविंद केजरीवाल अपनी सुरक्षा से समझौता नहीं करें और सुरक्षा एजेंसियों को सुरक्षा करने की अनुमति दे दें।

तस्वीरों में देखिए: केजरीवाल का आलीशान बंगला और मंत्रियों की लक्जरी गाड़ी
विज्ञापन


दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके से मुकेश कुमार के नेतृत्व में लोग पहुंचे थे। उनका कहना था कि अरविंद देश के करोड़ों आम आदमियों की आवाज बन चुके हैं, उनकी सुरक्षा को लेकर दिल्ली की जनता बेहद चिंतित है। हम आम आदमियों का अनुरोध स्वीकार कर सुरक्षा ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहरहाल, तबीयत खराब होने के चलते केजरीवाल इन लोगों से मिल नहीं सके, लेकिन इनके अनुरोध को गेट के बाहर बैठे वालंटियर्स ने दिल्ली के मुख्यमंत्री तक पहुंचा दिया है।


पढ़ें:- AAP में घुसने के लिए लगी 'खास' लोगों की लाइन

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा मना करने के बाद अरविंद ने यूपी पुलिस को भी अपने आवास से वापस कर दिया था। बाद में सिर्फ क्राउड कंट्रोल के लिए गिरनार अपार्टमेंट के बाहर यूपी पुलिस की तैनाती की गई।

‘क्राउड कंट्रोल’भी नहीं आसान
गिरनार अपार्टमेंट के बाहर रोज भीड़ बढ़ रही है। सुबह आठ बजे से 10 बजे तक सबसे ज्यादा लोग कौशांबी में अरविंद केजरीवाल के घर पहुंच रहे हैं।

यूपी पुलिस गेट के बाहर तैनात तो जरूर है, लेकिन भीड़ को नियंत्रित करना इनके लिए आसान नहीं रहता है। जब तक एक दल शांत होता है, तब तक दूसरा दल अरविंद ये मुलाकात के लिए नारेबाजी करता पहुंच जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed