{"_id":"7c0e5fedbdc656d44d1a03bddd4df8d5","slug":"people-s-expectations-are-very-high-says-arvind-kejriwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल ने कहा 'हम जल्दबाजी में हैं'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
केजरीवाल ने कहा 'हम जल्दबाजी में हैं'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 13 Jan 2014 09:45 AM IST
विज्ञापन
सरकार पर काम करने की जल्दबाजी के आरोप पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है, ‘मैं हमेशा कहता रहा हूं कि हम जल्दबाजी में हैं। अगर हम सबने मिलकर जल्दबाजी नहीं की तो यह देश नहीं बचेगा। ऐसा करना जरूरी है।’
विज्ञापन
जनता दरबार के जरिए अराजकता फैलाने के विपक्ष के आरोप पर केजरीवाल ने कहा कि अगर जनसमस्याएं सुनना अराजकता है, तो फिर लोग लोकतंत्र का मतलब ही भूल गए हैं। लोकतंत्र का मतलब लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
अन्य मुख्यमंत्रियों द्वारा जनता दरबार लगाने के सवाल पर केजरीवाल ने कहा कि यूपी, बिहार समेत तमाम राज्यों में मुख्यमंत्री जनता दरबार लगाते हैं, लेकिन वहां ज्यादा संख्या में लोग नहीं जाते। लोगों को उन पर यकीन नहीं है।
विज्ञापन
वहीं शनिवार को दिल्ली सचिवालय पर उम्मीद से दस गुना ज्यादा लोग पहुंचे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग आए थे, उन्हें विश्वास था कि उनका काम होगा। जनता की उम्मीदें बहुत बढ़ गई हैं। हमें और मेहनत करनी होगी।