फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   people's destroyed terrorists motives in patna serial blast

आतंकियों के इरादों पर जनता ने ही फेरा पानी

Tue, 29 Oct 2013 12:10 AM IST
हरीश लखेड़ा/दिल्ली
हरीश लखेड़ा/दिल्ली Updated Tue, 29 Oct 2013 12:10 AM IST
विज्ञापन
people's destroyed terrorists motives in patna serial blast

मध्य प्रदेश के रत्नागिरि मंदिर में हाल में एक छोटी सी अफवाह पर मची भगदड़ से पांच दर्जन से ज्यादा लोगों को जान गंवानी पड़ी जबकि पटना के गांधी मैदान में जहां सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं थे, रैली के बीच व आसपास सिलसिलेवार धमाकों के बावजूद हजारों लोगों का शांत बने रहना एक बड़ा आश्चर्य माना जा रहा है।

विज्ञापन


बिहार की इस घटना से अन्य राज्यों के लोग भी सबक ले सकते हैं। यह कहना बिल्कुल सही है कि इस विशाल रैली की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह भगवान भरोसे ही थी।

वास्तव में पटना में आतंकियों के मंसूबों को जनता ने ही ध्वस्त किया है। खुफिया एजेंसियां भी मान रही हैं कि बम धमाकों में शामिल आतंकी संगठन का मकसद रैली में भगदड़ मचाना ही था, ताकि बेलगाम भीड़ के चलते ज्यादा से ज्यादा जानें चली जाएं।
विज्ञापन


हालांकि इसके लिए भाजपा नेताओं की रणनीति भी कुछ हद तक कामयाब रही, जिन्होंने अंत तक यह भनक नहीं लगने दी कि रैली में बम फट रहे हैं। रैली में शामिल ज्यादातर लोग अंत तक भाजपा नेताओं की इस बात पर यकीन करते रहे कि मोदी के स्वागत में आतिशबाजी हो रही है, पटाखे फूट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात पुलिस ने दी रैली में नहीं जाने की सलाह
राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली मानते हैं कि जब रैली में बम फूटने लगे तो भाजपा नेताओं को सबसे ज्यादा चिंता इस बात की हुई कि गांधी मैदान में भगदड़ मचने से कैसे रोका जाए।

नरेंद्र मोदी को एयरपोर्ट पर ही सूचना दे दी गई थी और गुजरात पुलिस ने उन्हें रैली में नहीं जाने की सलाह दे दी थी। हालांकि इससे अफवाह और फैल जाती व तब भीड़ को नियंत्रित कर पाना आसान नहीं होता।

यह भी संदेश जाता कि आतंकी हमले के भय से मोदी भाग गए। इसलिए तय किया गया कि रैली में संक्षिप्त भाषण देकर खत्म कर दिया जाए।

फूल गए थे भाजपा नेताओं के हाथपांव
रैली में पहुंचकर जब स्थिति देखी तो मोदी, राजनाथ व जेटली के हाथपांव फूल गए, वहां ऐसे कोई इंतजाम नहीं थे कि आपातकाल में नेताओं को सकुशल बाहर निकाला जा सके।

इसके बाद गुजरात के पुलिस अफसरों ने कुछ कारें लगा दी ताकि इमरजेंसी में मोदी व अन्य को बाहर निकाल लिया जाए। तब तक आसपास छह बम फट चुके थे। इसलिए सोचा गया कि और बम धमाके होने होंगे तो मोदी के मंच पर पहुंचते ही हो जाएंगे।


रात को तैनात थे पुलिस के मात्र चार जवान
इसके बाद मोदी को मंच पर भेजा गया लेकिन जब देखा कि सब शांत है तो रैली आगे बढ़ने लगी। रैली के सुरक्षा इंतजाम इस कदर ढीले थे कि रात को पुलिस के मात्र चार जवान गांधी मैदान की सुरक्षा के लिए तैनात थे। भाजपा को 1700 निजी सुरक्षा गार्ड तैनात करने पड़े। रैली में प्रवेश करते वक्त मैटल डिटेक्टर जांच तो दूर पुलिस किसी से पूछताछ भी नहीं कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed