फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   people beat female national player to understand witch.

डायन के शक में राष्ट्रीय खिलाड़ी को पीटा

Fri, 17 Oct 2014 10:30 AM IST
Updated Fri, 17 Oct 2014 10:30 AM IST
विज्ञापन
people beat female national player to understand witch.

असम के दीफू में राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कई पदक जीतने वाली महिला एथलीट को डायन होने के संदेह में बांध कर पीटने का मामला प्रकाश में आया है।

विज्ञापन


यह शर्मनाक घटना असम के कार्बी अलंगा जिले में चेरेकुली गांव की है जहां लोगों के एक समूह ने राष्ट्रीय एथलीट देबजानी बोरा पर डायन होने का आरोप लगाया और हमला किया।
विज्ञापन


जिला पुलिस अधीक्षक एम जे महंता ने कहा कि कल देर शाम राष्ट्रीय खेलों में भाला फेंक प्रतियोगिता में पदक जीतने वाली बोरा को कुछ लोग जबरन नामघर (सामुदायिक प्रार्थना स्थल) घसीट कर ले गए और एक पोस्ट से बांध कर पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हो चुका है चयन

people beat female national player to understand witch.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि नामघर के प्रमुख राधा लस्कर ने लोगों से कहा था कि एथलीट एक डायन है और गांव में हो रही तमाम समस्याओं के लिए जिम्मेदार है। हमले के बाद बोरा बेहोश हो गईं और उनके परिवार के सदस्य किसी तरह उन्हें नामघर से ले जाकर डोकोमोका प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में भर्ती करवाया। उनकी पीठ और गले पर चोटें आई हैं।

परिवार के सदस्यों ने लस्कर समेत दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। बोरो एक किसान की पत्नी हैं और उनके तीन बच्चे हैं। उनका चयन 2011-12 में मलेशिया में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ था लेकिन वित्तीय स्थिति ठीक न होने के कारण वह शामिल नहीं हो सकीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed