फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   People in Metro are happy with Modi's work

मोदी से लोग खुश, संघ को मानते हैं अड़ंगा

Sat, 03 Jan 2015 03:53 PM IST
Updated Sat, 03 Jan 2015 03:53 PM IST
विज्ञापन
People in Metro are happy with Modi's work

नरेन्द्र मोदी को देश का 15वां प्रधानमंत्री बने सात महीने 5 दिन हो चुके हैं और मेट्रो शहरों में रहने वाले मिडिल क्लास लोग मोदी के काम से खुश भी हैं। ग्लोबल मार्केटिंग रिसर्च कंपनी आईपीएसओएस (IPSOS) की तरफ से टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए एक सर्वे कराया गया है।

विज्ञापन


इस एक सर्वे में यह बात सामने आई है कि लोगों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का काम जितना अधिक अच्छा लगा है, संघ से उनकी नाराजगी उतनी ही ज्यादा है। यह सर्वे दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलूरू, हैदराबाद, पुणे और अहमदाबाद के मिडिल क्लास लोगों के बीच कराया गया था।

विज्ञापन

75% लोग मोदी के काम से खुश

People in Metro are happy with Modi's work

सर्वे में लोगों ने मोदी के काम को लेकर उनकी खूब सराहना की है और आगे भी ऐसा ही काम करते रहने की अपेक्षा की है। सर्वे से यह बात भी साफ हो गई है कि बहुत सारे लोगों का मानना है कि संघ नरेन्द्र मोदी के विकास के एजेंडे की धज्जियां उड़ा रहा है।

सर्वे के अनुसार 28 प्रतिशत लोगों का कहना है कि मोदी ने अब तक बहुत अच्छा काम किया है, जबकि 47 प्रतिशत लोगों ने मोदी के काम को सिर्फ अच्छा कहा है, इस तरह 75 प्रतिशत लोग मोदी के काम से खुश हैं। वहीं दूसरी ओर 21 प्रतिशत लोगों ने मोदी के काम को ठीक-ठाक कहा है, जबिक 4 प्रतिशत लोग मोदी के काम से खुश नहीं हैं।

ये चार सवाल थे सर्वे में

People in Metro are happy with Modi's work

पहला सवाल- आप मोदी के काम से कितने प्रतिशत संतुष्ट हैं?

जवाब- बहुत अच्छा- 28%
अच्छा- 47%
ठीक-ठाक- 21 %
खराब- 4%

दूसरा सवाल- क्या आपको लगता है कि संघ परिवार के कारण मोदी के विकास का एजेंडा प्रभावित हो रहा है?

जवाब- हां- 62%
नहीं- 26%
पता नहीं- 12%

विज्ञापन

ये चाहते हैं लोग मोदी सरकार से

People in Metro are happy with Modi's work

तीसरा सवाल- आप मोदी सरकार से क्या चाहते हैं?

जवाब- विकास का एजेंडा और आर्थिक विकास- 68%
हिन्दुत्व का प्रमोशन- 14%
विकास का एजेंडा और आर्थिक विकास और हिन्दुत्व का प्रमोशन दोनों- 16%
पता नहीं- 2%

चौथा सवाल- क्या मोदी सरकार से आपकी अपेक्षा अभी भी उतनी ही है, जितनी मोदी के प्रधानमंत्री बनने के समय थी?

जवाब- हां- 78%
नहीं- 18%
पता नहीं- 4%

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed