फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   penalty former President Kalam in favor of abolishing Death

फांसी की सजा को खत्म करने के पक्ष में हैं कलाम

Sun, 12 Jul 2015 07:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 12 Jul 2015 07:59 AM IST
विज्ञापन
penalty former President Kalam in favor of abolishing Death

पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम, डीएमके नेता कनिमोझि और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल गोपाल कृष्ण गांधी जहां फांसी की सजा को खत्म करने के पक्षधर है।

विज्ञापन


वहीं सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वरिष्ठ वकील दुष्यंत दवे फांसी की सजा के पक्ष में है। शनिवार को विधि आयोग द्वारा उस परामर्श पत्र पर परिचर्चा का आयोजन किया गया जिसमें पूछा गया था कि फांसी को सजा को रहने दिया जाना चाहिए या नहीं।
विज्ञापन


यह परिचर्चा आयोग द्वारा करीब एक साल तक इस संबंध में की गई कवायद का एक हिस्सा है। विधि आयोग द्वारा पूछे गए इस परामर्श का समाज के कई वर्गों और क्षेत्रों के लोगों ने जवाब दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिचर्चा में सेवानिवृत्त जज बिलाल नाजकी ने फांसी की सजा को खत्म करने की बात की। उन्होंने कहा कि कुछ मामलों में रेयररेस्ट ऑफ रेयर केस का निर्णय मनमाने तरीके से लिया जाता है। पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने कहा कि इस मुद्दे पर संसद में बहस होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed