फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pehlaj nihalani mistakes during his term

तो निलंबित हो सकते हैं पहलाज निहलानी?

Fri, 27 Nov 2015 04:25 PM IST
सुशांत एस मोहन/बीबीसी संवाददाता, मुंबई
सुशांत एस मोहन/बीबीसी संवाददाता, मुंबई Updated Fri, 27 Nov 2015 04:25 PM IST
विज्ञापन
pehlaj nihalani mistakes during his term

जनवरी 2015 से सेंसर बोर्ड अध्यक्ष के बतौर अपना कार्यकाल संभालने के बाद से ही फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी विवादों में रहे हैं। सेंसर बोर्ड़ के निर्णयों को लेकर उनकी फिल्म जगत में काफी आलोचना हुई है और अब खबरें हैं कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय उनको हटाने की फिराक में है।

विज्ञापन


हालांकि बीबीसी से बातचीत में पहलाज ने इस आशंका से इनकार किया है। बीबीसी से बातचीत में उन्होंने कहा,"मुझे ऐसी कोई नोटिस नहीं मिली है न ही कोई गैर आधिकारिक सूचना। आप इन अफवाहों पर ध्यान न दें। अगर ऐसा कुछ हो रहा होगा तो मुझे पता तो चलेगा और मैं बता दूंगा।
विज्ञापन


सरकार के अधिकारियों ने एक अंग्रेजी अखबार को अपनी बात कही है कि वो पहलाज को नहीं हटाएंगे, अब आप देखिए कौन सही कह रहा है? मोदी काका को लेकर सरकार से न तो मुझे कोई फटकार मिली न कोई तारीफ। पहलाज निहलानी को लेकर जो विवाद रहे हैं उन पर एक नजर।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेम रतन धन पायो का विवाद

pehlaj nihalani mistakes during his term

"पहलाज निहलानी से जुड़ा सबसे ताजा विवाद हॉलीवुड़ के मशहूर किरदार जेम्स बांड़ की नई नवेली फिल्म 'स्पेक्टर' से जुड़ा है।

इस फिल्म में दिखाए गए चुंबन दृश्यों को 50 प्रतिशत काट दिया गया था और बाद में पहलाज ने माना था कि उन्होंने बिना फिल्म देखे यह निर्णय लिया।

दूसरा विवाद था अभिनेता सलमान खान की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' से जुड़ा। पहलाज निहलानी ने पारिवारिक और बॉलीवुड़ में साफ-सुथरी फिल्में बनाने के लिए मशहूर निर्माता निर्देशक सूरज बड़जात्या को भी इस फिल्म से 'रखैल' शब्द हटाने को कहा था और साथ ही फांसी लगाए जाने के एक दृश्य को हटाया गया था।

और ये है सबसे बड़ा विवाद

pehlaj nihalani mistakes during his term

तीसरा और सबसे बड़ा विवाद है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनाई गई पहलाज की फिल्म 'मेरा देश है महान, मेरा देश है जवान'इस फिल्म को 'प्रेम रतन धन पायो' के साथ इंटरवल में अनिवार्य रुप से प्रदर्शित करने का आदेश पहलाज ने दिया था लेकिन फिल्म दिखाए जाने की सूचना प्रसारण मंत्रालय को नहीं थी।

इस फिल्म को लेकर सोशल मीड़िया पर सरकार की काफी खिंचाई हुई क्योंकि न सिर्फ फिल्म की प्रोड़क्शन क्वालिटी खराब थी अपितु फिल्म में विदेशों के दृश्य भारत की प्रगति के सूचक के तौर पर दिखाए गए थे।

कुछ मीडिया रिपोर्टों के अनुसार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय इस फिल्म से हुई फजीहत के चलते पहलाज से खासा नाराज है और कई विवादों के साथ इस फिल्म की चोट पहलाज निहलानी के सेंसर बोर्ड अध्यक्ष के रोल को नुकसान पहुंचा सकती है।

इस मामले में सेंसर बोर्ड सदस्य अशोक पंड़ित का भी कहना था, ''इस तरह की कोई खबर मैंने अभी तक नहीं सुनी है और न ही ऐसी कोई बात ही किसी सूत्र से मुझ तक पहुंची है। पहलाज का निलंबन जैसा कोई मामला नहीं है। ''

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed