{"_id":"b26e879f4bb7449217ab90edb4f9e9c0","slug":"pcs-j-mains-result-declared-hindi-news-rk","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीएस-जे मेंस का रिजल्ट घोषित","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पीसीएस-जे मेंस का रिजल्ट घोषित
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Tue, 23 Sep 2014 09:23 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिविजन) मुख्य परीक्षा-2013 का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया।
विज्ञापन
कुल 125 पदों के लिए 386 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। इंटरव्यू 15 अक्तूबर से शुरू होगा।
मुख्य परीक्षा 27, 28 और 29 जनवरी को हुई थी, जिसमें 1314 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
सचिव जेपी चौरसिया ने बताया कि अभ्यर्थियों के प्राप्तांक और श्रेणीवार कटऑफ अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद आयोग की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।