{"_id":"83b150b8-2a90-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"pcs-2012-prelims-result-declared","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीएस-2012 प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट घोषित","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पीसीएस-2012 प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट घोषित
इलाहाबाद/ब्यूरो
Updated Fri, 09 Nov 2012 10:41 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) प्रारंभिक परीक्षा 2012 का परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें कुल 345 पदों के लिए 6280 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन
मुख्य परीक्षा 20 दिसंबर से होगी। इसके लिए आवेदन भी अलग से भेजे जाएंगे। इस तरह से सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए मात्र 41 दिन मिलेंगे। आयोग की इस भर्ती के लिए कुल 253164 आवेदन पहुंचे थे।
विज्ञापन
हालांकि 10 जून को हुई परीक्षा में 187962 अभ्यर्थी ही शामिल हुए। चूंकि आयोग ने साल के शुरू में ही 20 दिसंबर से मुख्य परीक्षा कराने की घोषणा कर रखी थी। इसलिए अभ्यर्थियों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार था। सचिव बीबी सिंह ने बताया कि अनुक्रमांक 30488 और 193564 का परिणाम आयोग के निर्णय के अधीन रहेगा।
विज्ञापन
अनुक्रमांक 171517 का परिणाम हाईकोर्ट के आदेश के अधीन रहेगा। सचिव ने बताया कि सफल अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र जल्द ही भेजे जाएंगे। अभ्यर्थियों के प्राप्तांक आदि आयोग की वेबसाइट पर चार सप्ताह के भीतर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
परिणाम जानने के लिए अभ्यर्थियों में सुबह से ही काफी उत्सुकता रही। आयोग कार्यालय पर भी काफी भीड़ रही। इलाहाबाद में रहकर तैयारी करने वाले बड़ी संख्या में अभ्यर्थी इस परीक्षा में सफल हुए हैं। इसके मद्देनजर उनमें काफी उत्साह रहा। इसके मद्देनजर आयोग कार्यालय के अलावा छात्रावासों तथा डेलीगेसी में जश्न का माहौल रहा।
लगातार दो मुख्य परीक्षाएं
लोक सेवा आयोग की भर्ती परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रतियोगियों पर इन दिनों दबाव बढ़ गया है। पीसीएस-2012 की मुख्य परीक्षा 20 दिसंबर से होगी। यानी, इसके लिए डेढ़ महीने भी समय नहीं है।
इसके अलावा पीसीएस प्री पास करने वाले बड़ी संख्या में ऐसे प्रतियोगी भी हैं जो लोअर सबऑर्डिनेट-2009 प्रारंभिक परीक्षा में भी सफल हुए हैं। इसकी मुख्य परीक्षा जनवरी के दूसरे पखवाड़े में होनी है। इस तरह से इन अभ्यर्थियों को लगातार दो मुख्य परीक्षाएं देनी हैं, जिससे उन पर तैयारी का दबाव बढ़ गया है।