{"_id":"e8dddd50-651c-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"patients-come-from-bihar-are-problem-for-us-said-mamata","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममता ने बिहार के मरीजों को बताया समस्या","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
ममता ने बिहार के मरीजों को बताया समस्या
कोलकाता/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 23 Jan 2013 10:52 AM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे के बाद अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की नजरों में भी बिहारी खटकने लगे हैं। तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने बिहार से इलाज के लिए पश्चिम बंगाल आने वाले मरीजों को एक बड़ी समस्या बताया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को राज्य में कम वजन और कुपोषण के कारण नवजात शिशुओं की मौत के बढ़ते आंकड़े का जिक्र करते हुए कहा कि पड़ोसी राज्य बिहार से ज्यादा संख्या में मरीजों का आना एक समस्या बन गई है। ममता ने कहा, 'आप जानते हैं हमारी समस्या क्या है? बिहार से कई लोग इलाज के लिए अपने बच्चों को लेकर पश्चिम बंगाल के जिलों मालदा और मुर्शिदाबाद के अस्पतालों में आते हैं।'
विज्ञापन
हालांकि अपनी बात संभालते हुए उन्होंने तुरंत कहा कि बिहार हमारा पड़ोसी है और हमारे चिकित्सकों को वहां से आने वाले मरीजों का इलाज करना पड़ता है और हम इसके लिए तैयार हैं। आप इंसानों के बीच भेदभाव नहीं कर सकते। गौरतलब है कि मालदा जिले के अस्पतालों में बच्चों की मौत काफी समय से लगातार चर्चा में रही है। पिछले साल जनवरी में यहां 100 बच्चों की मौत हुई थी।
विज्ञापन