फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Patanjali to sell DRDO products

डीआरडीओ के उत्पाद बेचेगा पतंजलि आयुर्वेद

Mon, 24 Aug 2015 04:25 PM IST
Updated Mon, 24 Aug 2015 04:25 PM IST
विज्ञापन
Patanjali to sell DRDO products

भारत की प्रीमियर डिफेंस रिसर्च आर्गनाइजेशन डीआरडीओ अपने हर्बल और खाद्य पदार्थों को बाबा रामदेव के पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के मार्फत देश और विदेशों में बेचेगा।

विज्ञापन


डीआरडीओ ने डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ हाई एल्टीट्यूड रिसर्च (डीआईएचएआर) द्वारा विकसित सीबकथॉर्न प्रोद्योगिकी आधारित उत्पादकों की बिक्री के लिए रामदेव की कंपनी के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन


डीआरडीओ, फिक्की और एटीएसी के तहत स्थानांतरित प्रोद्योगिकी के तहत देश-विदेश की कामर्शियल मार्केट में ‘स्पिन ऑफ टेक्नोलॉजी’की पहचान करने और सामाजिक लाभ पर विशेष ध्यान देते हुए की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेह में स्थित फ्रंटियर लैब डीआईएचएआर की स्थापना सियाचिन जैसे क्षेत्र में स्थानीय लोगों को ताजा भोजन उपलब्ध करवाने के लिए कोल्ड एरिड एग्रो एनिमल टेक्नोलॉजी के तहत की गई है।

लैब में ताजे भोजन की खेती, अंडे, मीट, डेयरी फार्मिंग के लिए प्रोद्योगिकी विकसित की जाती है जोकि स्थानीय किसानों को प्रचारित की जाती है।

'सीबकथॉर्न एक अद्भुत उत्पाद'

Patanjali to sell DRDO products

इस मौके पर लेह पहुंचे रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने कहा कि सीबकथॉर्न एक अद्भुत उत्पाद है। इसका अब तक जितना व्यवसायीकरण किया जा चुका है, उसके अलावा भी इसमें कई उपयोग बाकी हैं।

उन्होंने उम्मीद जताई कि पतंजलि आयुर्वेद सीबकथॉर्न की पूरी क्षमता का उपयोग कर पाएगी। रक्षा मंत्री ने कहा कि वह चाहते हैं कि पतंजलि अन्य हेल्थ उत्पाद लाए, जिसमें डीआईएचएआर की तकनीक का पूरा लाभ उठाया जा सके।

डीआरडीओ प्रमुख एस क्रिस्टोफर ने कहा कि डीआईएचएआर लगातार इस उत्पाद के विकास के लिए काम कर रही है जो हमारे सशस्त्र बल की उपयोगिता के अतिरिक्त है। इसकी देश और विदेश में जबरदस्त व्यवसायिक क्षमता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed