{"_id":"7afc4c3e73744aaaee2a6395381252e3","slug":"parsi-population-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"'ज्यादा बच्चे पैदा करो, ज्यादा इनाम पाओ'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'ज्यादा बच्चे पैदा करो, ज्यादा इनाम पाओ'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 19 Nov 2013 03:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में जहां दिनोंदिन जनसंख्या बढ़ रही है वहीं पारसियों को अपनी आबादी घटने का डर सता रहा है।
विज्ञापन
घटती आबादी के मद्देनजर पारसी समुदाय के दंपत्तियों को अब एक से ज्यादा बच्चे पैदा करने का प्रोत्साहन देने के लिए मासिक भत्ता देने की घोषणा की गई है।
बांबे पारसी पंचायत ने यह घोषणा की है। पंचायत का कहना है कि अगर पारसी समुदाय के दंपति दूसरा बच्चा पैदा करते हैं तो 18 साल की उम्र तक उन्हें हर महीने 3000 रुपए का भत्ता मिलेगा।
तीसरी संतान पैदा करने पर 18 साल की उम्र तक 5000 रुपए का मासिक भत्ता दिया जाएगा। गुजरात में वलसाड के संजन में आयोजित पारसी सम्मेलन में पारसी पंचायत के अध्यक्ष दिनशॉ पटेल ने यह घोषणा की।
विज्ञापन
मेहता के अनुसार इस सभा में देश-विदेश से तीन हजार पारसी आए थे। सभा में बदलते समय के साथ पारसी समुदाय के सर्वाइवल के विषय पर चर्चा हुई। हर साल इस सभा का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
मेहता ने कहा कि पारसियों की आबादी हर साल 10 से 15 फीसदी कम हो रही है। इस ट्रेंड को नहीं रोका गया तो वर्ष 2050 तक पारसियों की संख्या 36 हजार तक कम हो जाएगी।