फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Parrot accused of hurling 'obscenities' at old woman stays mum

महिला को देखते ही गालियां देता था ये तोता, पुलिस ने थाने बुलवाया

Tue, 18 Aug 2015 04:18 PM IST
Updated Tue, 18 Aug 2015 04:18 PM IST
विज्ञापन
Parrot accused of hurling 'obscenities' at old woman stays mum

पुणे में एक अजीबोगरीब मामले में अस्सी वर्षीय एक बुजुर्ग महिला को ‘गंदी गालियां’ देने के आरोपी तोते को समन भेजकर पुलिस थाने तलब किया गया।

विज्ञापन


महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिला के राजुरा में हुए इस अजीबोगरीब वाकये में इस पक्षी के मालिक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि उसी ने कथित रूप से पिंजरे में कैद इस जीव को ऐसा करना सिखाया था।
विज्ञापन


पुलिस की सोचने की सीमा उस वक्त जवाब दे गई, जब जानाबाई सखारकर ने अपने सौतेले बेटे सुरेश पर उसके घर से गुजरने के दौरान अपने तोता ‘हरियल’ को उसे गाली दिए जाने का पाठ पढ़ाने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को देखते ही सकपका गया तोता

Parrot accused of hurling 'obscenities' at old woman stays mum

गुस्साई महिला के आरोप की पुष्टि के लिए पुलिस ने जानाबाई, उसके सौतेले बेटे सुरेश और तोता हरियल सहित मामले में शामिल तीनों को पुलिस थाने बुलाया। बहरहाल, तोता पुलिस को देख सकपका गया

पक्षी जानाबाई को गालियां देता है या नहीं यह देखने के लिए जैसे ही उसका पिंजरा महिला के पास लाया गया, उसने चुप्पी साध ली। पुलिस इंस्पेक्टर पीएस डोंगरे ने संवाददाताओं को बताया कि महिला और उसके सौतेले बेटे के बीच जमीन को लेकर विवाद है।

हमने तोते को बहुत सावधानी से देखा, लेकिन थाने में शिकायतकर्ता से सामना होने के बाद उसने एक शब्द भी नहीं बोला। पुलिस ने बुजुर्ग महिला की मानसिक प्रताड़ना को देखते हुए तोते को वन विभाग अधिकारियों को सौंपने का फैसला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed