फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   parriker is right, says cong

'नरेंद्र मोदी झूठे हैं, उनके अपनों ने खोल दी पोल'

Fri, 21 Jun 2013 12:21 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 21 Jun 2013 12:21 PM IST
विज्ञापन
parriker is right, says cong

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का नरेंद्र मोदी के खिलाफ दिए गए बयान ने कांग्रेस को हमले का नया हथियार दे दिया है। पर्रिकर ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि 2002 में गुजरात दंगे प्रशासनिक नाकामी और गवर्नेंस का खराब उदाहरण था।

विज्ञापन


इस पर कांग्रेस ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा है कि नरेंद्र मोदी सुशासन को लेकर भले कितने दावे करें, लेकिन उनकी पार्टी के एक अन्य मुख्यमंत्री ने ही उनके दावों की पोल खोल दी है।
विज्ञापन


कांग्रेस का कहना है कि पर्रिकर ने उसके इस दावे को सही ठहराया है कि मोदी ने मुख्यमंत्री के रूप में दंगों को कंट्रोल करने के लिए कोई कोशिश नहीं की।

हालांकि, भाजपा ने पर्रिकर के बयान को ज्यादा तरजीह नहीं दी, लेकिन कांग्रेस ने मौका लपक लिया है।

कांग्रेस महासचिव अजय माकन ने कहा, 'हम यह 2002 से कह रहे हैं। यहां तक कि वाजपेयी ने भी मोदी को राजधर्म का पालन करने के लिए कहा था। अब भाजपा के मुख्यमंत्री भी यही कह रहे हैं। हालांकि, उन्हें इस बात का अहसास देर से हुआ, लेकिन देर आए, दुरुस्त आए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


17 साल पुरानी रिश्तेदारी तोड़ने वाली जनता दल यूनाइटेड ने भी पर्रिकर को सही ठहराया है।

पार्टी प्रमुख शरद यादव ने कहा, 'पर्रिकर सही कह रहे हैं। अगर मुख्यमंत्री ठान लें, तो दंगा आधे दिन में खत्म किया जा सकता है। जो कुछ हुआ, ठीक नहीं हुआ।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed