{"_id":"31591a20e23a46dbda12f928a2ce3c32","slug":"parliament-winter-session-will-end-on-friday","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो शुक्रवार को समाप्त हो जाएगा शीतकालीन सत्र!","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
...तो शुक्रवार को समाप्त हो जाएगा शीतकालीन सत्र!
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 12 Dec 2013 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसद के मात्र 12 बैठकों वाले शीतकालीन सत्र के अब तय समय से पहले ही शुक्रवार को समाप्त हो जाने की संभावना है।
विज्ञापन
तेलंगाना समेत विभिन्न मुद्दों पर संसद में जारी गतिरोध के चलते सरकार की ओर से ऐसे संकेत मिले हैं। दूसरी तरफ प्रमुख विपक्षी दल भाजपा ने सरकार की इस पहल पर सख्त ऐतराज जताते हुए कहा कि वह इस फैसले का विरोध करेगी।
माना जा रहा है कि सरकार बृहस्पतिवार को संसद में वित्तीय कामकाज निपटाने के बाद शीतकालीन सत्र को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर देगी। कांग्रेस ने वित्तीय कामकाज निपटाने के लिए अपने सांसदों को ह्विप जारी कर दिया है।
विज्ञापन
हालांकि, सत्र को तय समय से पहले समाप्त करने को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं आया है, लेकिन सरकार की मंशा की भनक लगते ही भाजपा विरोध में उतर आई है।
विज्ञापन
पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के आवास पर पार्टी नेताओं की बुधवार शाम हुई बैठक में सरकार की इस पहल का विरोध करने का फैसला किया गया।
पार्टी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की करारी हार के बाद सरकार अब संसद से भाग रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के इस फैसले का विरोध करेगी।
दरअसल, तेलंगाना के मसले पर नाराज कांग्रेस के ही कुछ सांसदों ने सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिए हैं। इसके अलावा महंगाई, टूजी पर जेपीसी जांच रिपोर्ट, कोलगेट समेत विभिन्न मामलों पर सरकार विपक्ष के निशाने पर है। माना जा रहा है कि सरकार इसलिए ही संसद सत्र को इसी हफ्ते खत्म करने के पक्ष में है।