मोदी के शपथ लेने से पहले संसद का होगा शुद्धिकरण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को यूपी के मारहरा निवासी और भाजपा समर्थक छह लोग सोरों गंगाजी से कलश में जल लेकर दिल्ली रवाना हो गए हैं। लोकसभा चुनाव से पहले इन लोगों ने इस बाबत संकल्प लिया था।
उनका कहना था कि यदि भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार में आती है और नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनते हैं तो उनके शपथ लेने से पहले संसद को गंगाजल से शुद्ध करेंगे।
मंगलवार की तड़के कस्बा निवासी सुनील शर्मा, विशेष यादव, रवेंद्र यादव, दीपक वर्मा, अर्जुन सिंह व धर्मवीर राजपूत पैदल ही सोरों गंगाजी पहुंचे। वहां से कलश में गंगाजल भरकर पैदल ही मारहरा आए।
पीएम पद की शपथ से पहले शुद्धिकरण
यहां पूर्वाह्न 11 बजे पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं व कस्बा के लोगों ने उनका स्वागत किया। बाद में भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर इनको दिल्ली के लिए रवाना किया।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि यह लोग मेटाडोर से दिल्ली गए हैं। यहां से शाम को सिकंदराराऊ पहुंचेंगे। वहां कस्बा की सीमा में घुसने से पहले गाड़ी से उतर जाएंगे और पैदल ही कस्बा में घूमेंगे, जहां उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद रात को अलीगढ़ पहुंचेंगे। वहां पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के आवास पहुंचेंगे।
इसके बाद दिल्ली के लिए रवाना होंगे। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने से पहले यह लोग गंगाजल से संसद का शुद्धिकरण करेंगे।