फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   parliament stop by affray over fdi and 2g

एफडीआई और टूजी के कोहराम से संसद ठप

Tue, 27 Nov 2012 12:39 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Tue, 27 Nov 2012 12:39 AM IST
विज्ञापन
parliament stop by affray over fdi and 2g

रिटेल में एफडीआई और टूजी मामले पर चर्चा के बाद मतदान कराने की मांग पर विपक्ष के अड़े रहने से सोमवार को भी संसद की कार्यवाही नहीं चल पाई। लोकसभा में विपक्ष के शोरगुल के बीच दोपहर 12 बजे जैसे-तैसे विधायी कामकाज निपटाकर कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। जबकि राज्यसभा में कोई कामकाज ही नहीं हुआ और कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। गतिरोध दूर करने के लिए हुई सर्वदलीय बैठक बेनतीजा रहने के बाद अब इसकी गुंजाइश कम ही है कि इस सप्ताह संसद चल पाएगी।

विज्ञापन


संसद के दोनों सदनों में भाजपा और वामदलों ने सोमवार को लगातार तीसरे दिन वोटिंग के नियम के तहत एफडीआई पर बहस की मांग करते हुए हंगामा किया। विपक्षी खेमा लोकसभा में नियम 184 और राज्यसभा में नियम 168 के तहत चर्चा कराना चाहता है जिसमें वोटिंग का प्रावधान है।
विज्ञापन


विपक्ष का मानना है कि जिस तरह यूपीए के घटक दल द्रमुक से लेकर सहयोगी सपा और बसपा एफडीआई पर साथ नहीं हैं, वैसे में वोटिंग की नौबत आई तो सरकार को सदन में इस मुद्दे पर अल्पमत की फजीहत से गुजरना पड़ेगा। इसीलिए सरकार लोकसभा में नियम 193 के तहत चर्चा कराने के पक्ष में है जिसमें वोटिंग का प्रावधान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि एफडीआई के अलावा सोमवार को लोकसभा में प्रमोशन में आरक्षण, टूजी स्पेक्ट्रम और सब्सिडी के रसोई गैस सिलेंडरों की संख्या बढ़ाने के मुद्दे भी हावी रहे। बसपा ने दोनों सदनों में प्रमोशन में आरक्षण को लागू करने की मांग की। जबकि सपा इस मांग के विरोध में नारे लगाते देखी गई। प्रमोशन में आरक्षण के  मुद्दे पर राज्यसभा में सोमवार को सपा हावी रही।


सांसद नरेश अग्रवाल की अगुवाई में सपा सांसदों ने प्रमोशन में आरक्षण के खिलाफ राज्यसभा में जोरदार हंगामा किया। वहीं, टीएमसी रसोई गैस सिलेंडर की संख्या बढ़ाने के अलावा एफडीआई का फैसला वापस लेने की मांग कर रही थी। हंगामे के चलते राज्यसभा में कोई भी विधायी कामकाज नहीं हो सका। जबकि लोकसभा में एक दफा स्थगन के बाद सभापति गिरिजा व्यास ने विपक्ष के भारी शोरगुल के बीच जैसे तैसे विधायी काम निपटाकर कार्यवाही को दिनभर के लिए स्थगित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed