फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   parliament adjourned uproar over fdi

एफडीआई पर फिर सदन में हंगामा, स्थगित

Tue, 27 Nov 2012 02:42 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 27 Nov 2012 02:42 PM IST
विज्ञापन
parliament adjourned uproar over fdi
रिटेल में एफडीआई पर चर्चा के बाद मतदान कराने की मांग पर विपक्ष के अड़े रहने से संसद में मंगलवार को भी भारी हंगामा हुआ। हंगामे की वजह से पहले राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए और फिर 29 नवंबर तक के लिए स्थगित कर दी गई। वहीं लोकसभा की कार्यवाही भी पहले दोपहर 12 बजे तक, फिर दोपहर 2 बजे तक और बृहस्पतिवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन


इधर भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का कहना है कि सदन चलाना सरकार का काम है। सरकार को रिटेल में एफडीआई पर चर्चा कराने के साथ मतदान कराना चाहिए। वहीं गतिरोध दूर करने के लिए हुई सर्वदलीय बैठक बेनतीजा रहने के बाद अब इसकी गुंजाइश कम ही है कि इस सप्ताह संसद चल पाएगी। विपक्षी खेमा लोकसभा में नियम 184 और राज्यसभा में नियम 168 के तहत चर्चा कराना चाहता है जिसमें वोटिंग का प्रावधान है।
विज्ञापन


विपक्ष का मानना है कि जिस तरह यूपीए के घटक दल द्रमुक से लेकर सहयोगी सपा और बसपा एफडीआई पर साथ नहीं हैं, वैसे में वोटिंग की नौबत आई तो सरकार को सदन में इस मुद्दे पर अल्पमत की फजीहत से गुजरना पड़ेगा। इसीलिए सरकार लोकसभा में नियम 193 के तहत चर्चा कराने के पक्ष में है जिसमें वोटिंग का प्रावधान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed