फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   parkash singh badal will be meeting with uid Authority

पंजाब में तेज होगी ‘आधार’ पंजीकरण की रफ्तार

Sun, 11 Nov 2012 08:17 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Sun, 11 Nov 2012 08:17 PM IST
विज्ञापन
parkash singh badal will be meeting with uid Authority

हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की तरह अब पंजाब में आधार कार्ड के लिए पंजीकरण तेज किया जाएगा। इस मुहिम में तेजी लाने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की सोमवार को विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ मुलाकात की संभावना है। जबकि इसी संदर्भ में गृह मंत्रालय में राज्य के मुख्यमंत्री, रिजर्व बैंक और यूआईडी प्राधिकरण के प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक होने वाली है।

विज्ञापन


सूत्रों की माने तो प्रदेश में सरकारी योजनाओं का लाभ लक्षित समूह तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार आधार पंजीकरण की मदद लेना चाहती है। दरअसल, 1 जनवरी 2013 से 51 जिलों में आधार के जरिए नकद सब्सिडी हस्तांतरण करने की घोषणा केंद्र सरकार ने कर दी है।
विज्ञापन


जबकि 1 अप्रैल 2013 से 18 राज्यों को इस योजना में शामिल कर लिया जाएगा। नकद सब्सिडी को लाभार्थियों तक पहुंचाने का रोडमैप प्रत्येक मंत्रालय को 20 नवंबर तक प्रधानमंत्री कार्यालय और योजना आयोग को भेजना है। प्रधानमंत्री माह के अंत में इस मुद्दे पर गठित राष्ट्रीय समिति की बैठक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश समेत ग्यारह राज्यों ने गरीबों को आधार के जरिए नकद केरोसिन सब्सिडी लाभ देने के लिए पेट्रोलियम मंत्रालय से बातचीत शुरू कर दी है। इन राज्यों में पीडीएस के जरिए केरोसिन प्राप्त करने वालों के खाते में सीधे नकद सब्सिडी की राशि जमा करने का प्रस्ताव है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed