{"_id":"8d9cdfc4-d9a5-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"park-street-rape-victim-reveals-her-identity-tired-of-hiding","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप पीड़िता के इस कदम ने सबको किया हैरान","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
रेप पीड़िता के इस कदम ने सबको किया हैरान
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 20 Jun 2013 06:04 PM IST
विज्ञापन
बलात्कार की घटना के बाद आमतौर पर पीड़िता की पहचान छुपाई जाती है और उसका परिवार भी सबके सामने आने से बचता है। इसके उलट पश्चिम बंगाल में एक ऐसा वाकया हुआ जब रेप पीड़िता ने खुद अपनी पहचान उजागर कर दी।
विज्ञापन
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक पश्चिम बंगाल में 15 महीने पहले हुए एक रेप की पीड़िता ने मंगलवार को एक प्रदर्शन में भाग लेकर खुद अपनी पहचान सबके सामने जाहिर की।
विज्ञापन
पहचान उजागर करने के संबंध मे पीड़िता का कहना है कि वह अपनी पहचान छुपाते-छुपाते तंग आ गई थी। पार्क स्ट्रीट रेप की कहानी पढ़-पढ़कर अब वह थक चुकी थी।
उसने कहा कि रेप मेरे साथ हुआ है तो मुझे अकेली ही क्यों शर्म महसूस करनी चाहिए?
पार्क स्ट्रीट रेप के नाम से मशहूर इस घटना में 38 वर्षीय महिला से पांच युवकों ने गैंगरेप किया था। प्रदर्शन में शामिल होने के अगले दिन बुधवार को अपने घर पर पीड़िता ने ये बातें कही।
विज्ञापन
लोग हुए हैरान
पीड़िता मंगलवार को पश्चिम बंगाल में कमदुनी गांव में कॉलेज की एक छात्रा की हत्या के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों में शामिल हुई थीं। वहीं पर वह सबके सामने आई।
उसने कोलकाता में हुए इस प्रदर्शन में शामिल होकर कई लोगों को हैरान कर दिया। उन्होंने कहा कि वह महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ आंदोलन को गली-गली तक ले जाना चाहती हैं।
पीड़िता का कहना है कि वह उनके के लिए प्रेरणा बनना चाहती हैं जो डर कर अपराधियों को बिना सजा दिलाए चुप बैठ जाते हैं।
कानून के जानकारों का कहना है की मीडिया को पीड़ित की पहचान बताने की इजाजत नहीं है लेकिन पीड़ित पर ऐसा कोई प्रतिबंध नहीं है।