{"_id":"aec316c0-e0a1-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"parents-did-not-accept-their-gangraped-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप पीड़िता को मां-बाप ने घर से निकाला","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
गैंगरेप पीड़िता को मां-बाप ने घर से निकाला
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 29 Jun 2013 05:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में गैंगरेप की शिकार एक लड़की को उसके परिवार ने अपनाने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
17 साल की इस लड़की को पांच युवकों ने बंधक बनाकर गैंगरेप किया था। अब मां-बाप के घर में रखने से मना करने पर पुलिस ने उसे शुक्रवार को नारी निकेतन भेजा है।
पीड़िता नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव की रहने वाली है। उसका आरोप है कि छह युवकों अंकित मुडिया, रानू, उनके साथी प्रदीप उर्फ छोटा, अमित झारिया, कयूम खान और दीपनारायण ने पांच महीनों तक उसके साथ गैंगरेप किया।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे उखरी व विजयनगर क्षेत्र में कई जगह ले गए और दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने बुधवार को महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने दो आरोपियों दीपनारायण और रानू को गिरफ्तार कर लिया है, चार की तलाश जारी है।
गर्भवती है किशोरी
किशोरी के गर्भवती होने के कारण भी परिवार उसे अपनाने से मना कर रहा है। वह पांच माह से गर्भवती है और अब बच्चा गिराने की संभावनाएं भी नहीं है। ऐसे में उसे बच्चे को जन्म देना ही होगा।
विज्ञापन
पति छोड़ देगा मुझे
पुलिस ने बताया कि पीड़िता की मां ने उसे साथ रखने से मना कर दिया है। मां ने कहा कि बेटी को साथ रखने पर उसका पति उसे घर से निकाल देगा। पिता ने कहा है कि उसका बेटी से कोई संबंध नहीं है।