फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Panchayat decided, molestation sentence Rs 50,000.

छेड़छाड़ की सजा 50000 रुपये, पंचायत का फैसला

Wed, 23 Dec 2015 05:30 AM IST
Updated Wed, 23 Dec 2015 05:30 AM IST
विज्ञापन
Panchayat decided, molestation sentence Rs 50,000.

संभल के असमोली थाना क्षेत्र के मढ़न इलाके में ग्रामीणों की पंचायत ने एक अलग तरह का फैसला सुनाया है।

विज्ञापन


यहां पर पंचों ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने पर आरोपी युवक पर 50,000 रुपये का जुर्माना भरने का आदेश दिया।

युवक के परिवार वालों ने किशोरी के परिवार वालों को जब यह रुपये दिए। तब कहीं जाकर दोनों के बीच समझौता हुआ।

घटना मढ़न चौकी क्षेत्र के एक गांव की है। सोमवार की तड़के किशोरी अपने घर पर थी। आरोप है कि मोहल्ले का एक युवक घर में घुस गया तथा किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर दी थी।

पंचायत में हुआ समझौता

Panchayat decided, molestation sentence Rs 50,000.

किशोरी के शोर मचाने पर उसके परिवार वाले जाग गए थे लेकिन तब तक युवक वहां से भाग गया था। किशोरी ने परिवार वालों को घटना की जानकारी दी थी।

परिवार वालों ने मढ़न पुलिस चौकी में तहरीर भी दी थी लेकिन पुलिस के कार्रवाई करने से पहले ही गांव में पंचायत बैठी। पंचों ने युवक पर 50,000 रुपये का जुर्माना डाल दिया।

मढ़न चौकी इंचार्ज गिरीराज किशोर ने बताया कि तहरीर मिली थी लेकिन दोनों पक्षों के बीच पंचायत में समझौता हो गया है। किशोरी के परिवार वालों ने कानून कार्रवाई करने से मना कर दिया है। इसलिए मामला बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed