फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Panchayat big decision on girls fled issue in Amroha.

फरार बहनों के प्रेमियों पर लगाया 60000 का जुर्माना

Fri, 06 Nov 2015 08:12 AM IST
Updated Fri, 06 Nov 2015 08:12 AM IST
विज्ञापन
Panchayat big decision on girls fled issue in Amroha.

तीन दिन पूर्व किशोरियों को लेकर भागे आरोपियों को पुलिस ने पकड़कर हवालात में डाल दिया, जबकि किशोरियों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन


वहीं आरोपियों को बचाने के लिए हाकिम बनी पंचायत ने महज साठ हजार रुपये का जुर्माना लगाकर मामले को रफा-दफा कर दिया। हालांकि पुलिस ने अभी आरोपियों को छोड़ा नहीं है।
विज्ञापन


अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के एक गांव से दो युवक (जिनमें एक गैर संप्रदाय का युवक है) तीन दिन पहले दो चचेरी-तहेरी बहनों को लेकर फरार हो गए थे।

पुलिस हिरासत में हैं आरोपी

Panchayat big decision on girls fled issue in Amroha.

परिजनों ने अपहरण का आरोप लगाते थाने में तहरीर दी थी। बुधवार रात पुलिस ने किशोरियों को बरामद कर आरोपियों को हवालात में डाल दिया। बाद में किशोरियों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

इधर, मामले को रफा-दफा करने के लिए बुधवार को गांव में पंचायत हुई और हाकिम बने पंचों ने आरोपी पक्ष पर साठ हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इसमें तीस-तीस हजार रुपये पीड़ित पक्ष को देने के आदेश दिए।

हालांकि पुलिस ने आरोपियों को छोड़ा नहीं है और उनके खिलाफ कार्रवा्ई करने के लिए पीड़ित पक्ष की हामी का इंतजार कर रहा है। एसओ देवेंद्र सिंह धामा का कहना है कि गांव में झगड़ा होने की सूचना मिली थी, मामला शांत करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed