{"_id":"c0a785d89c96016d319ab13c7ebdc6d0","slug":"pakistani-troops-killed-5-indian-soldiers-at-loc-when-they-slept","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक सैनिकों ने भारतीय जवानों को करीब से मारी थी गोली","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पाक सैनिकों ने भारतीय जवानों को करीब से मारी थी गोली
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 22 Aug 2013 08:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलओसी पर पाकिस्तानी सेना के हमले में शहीद हुए पांच भारतीय जवानों के मामले में नया खुलासा हुआ है। पाकिस्तानी सेना ने बर्बर तरीके से इन भारतीय जवानों की हत्या की थी।
विज्ञापन
सीएनएन-आईबीएन की रिपोर्ट के मुताबिक सेना के सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि जब पेट्रोलिंग करने के बाद भारतीय जवान सो गए, तभी पाकिस्तानी सेना ने उन पर हमला किया। इस घटना को पाकिस्तान स्पेशल फोर्स के जवानों ने अंजाम दिया था।
विज्ञापन
पढ़ें, पाक ने फिर की गोलाबारी, भारत ने दिया करारा जवाब
पाक सैनिकों ने भारतीय जवानों को बेहद नजदीक से गोली मारी थी। यहां तक कि पाकिस्तानी सैनिकों ने कुछ जवानों के सिर में तीन गोलियां तक मारी थीं।
विज्ञापन
सैन्य सूत्रों का कहना है कि घटना की रात ये भारतीय जवान पेट्रोलिंग करने के बाद थके हुए थे और जल्द ही सो गए। उन्हें जरा भी इसका अहसास नहीं था कि मौत दस्तक देने वाली है। इन जवानों की हाल ही में इन इलाकों में पोस्टिंग हुई थी।
पढ़ें, बड़ी साजिश के तहत आग उगल रहीं पाकिस्तानी बंदूकें
इस घटना के बाद एलओसी पर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया। पिछले कुछ दिनों में कई बार पाकिस्तानी सेना सीजफायर का उल्लंघन कर चुकी है। संसद में भी इस मामले को लेकर काफी हंगामा हुआ था।