फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Pakistani newspaper Don assessment

पठानकोट मामला: कार्रवाई नहीं की तो खतरे में पाक

Thu, 14 Jan 2016 04:46 AM IST
Updated Thu, 14 Jan 2016 04:46 AM IST
विज्ञापन
Pakistani newspaper Don assessment

पठानकोट मामले में मुंबई जैसा रवैया अपनाने पर पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय समुदाय के बीच अपमान का सामना करना पड़ेगा। यदि इस्लामाबाद एयरबेस हमले के दोषियों को पकड़ने में भारत का सहयोग करते नहीं दिखता है तो उसे जबरदस्त अंतरराष्ट्रीय दबाव का सामना करना पड़ सकता है। यहां तक कि प्रतिबंध का खतरा भी है।

विज्ञापन


यह आकलन पाकिस्तानी अखबार ‘डॉन’ का है। अखबार के संपादकीय के अनुसार भारत ने पाकिस्तान को कार्रवाई करने योग्य जानकारी उपलब्ध कराई है और संतोषजनक एक्शन के बाद ही विदेश सचिव स्तर की वार्ता होगी।
विज्ञापन


नाटो के कई देशों का मानना है कि भारत ने जो सबूत मुहैया कराए हैं, वे भले ही अंतिम न हों लेकिन प्रामाणिक हैं। अमेरिका भी भारत की इस बात से सहमत है कि पाकिस्तान को इन सबूतों को गंभीरता से लेना चाहिए, भले ही जांच में समय लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तानी अखबार ‘डॉन’ ने जताई संभावना

Pakistani newspaper Don assessment

भारत के साथ अमेरिका और नाटो देशों का भी विचार है कि पठानकोट हमले की योजना संभवत: पाकिस्तान में बनाई गई और यहीं से उस पर निगरानी रखी गई। इसमें संभवत: ऐसे लोगों का हाथ है, जो खुफिया संस्थान से जुड़े रहे हैं और उन्हें प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर मदद मिली है।

अखबार के मुताबिक पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने अपने भारतीय समकक्ष को जरूरी कार्रवाई का भरोसा दिया है। संपादकीय में लिखा है कि जुल्फिकार अली भुट्टो की मौत के बाद सरकार का सेना समर्थित हिंसक संगठनों को लेकर विदेश नीति के अहम पहलू से नियंत्रण हट गया। मोदी की लाहौर यात्रा पर सेना का रवैया अब भी साफ नहीं हो सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed