फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pakistan warned india about kashmir issue

भारत को पाक की सीधी धमकी, पढ़िए क्या कहा?

Sun, 14 Jun 2015 01:03 PM IST
Updated Sun, 14 Jun 2015 01:03 PM IST
विज्ञापन
pakistan warned india about kashmir issue

म्यांमार में घुसकर आतंकवादियों का सफाया करने की भारतीय सेना की कार्रवाई से सहमा पाकिस्तान अब बौखलाहट में धमकी देने पर उतारू हो गया है। पाक सेना प्रमुख राहील शरीफ ने भारत पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए धमकी दी है कि पाकिस्तान कश्मीर के लिए कोई भी कीमत चुकाने को तैयार है।

विज्ञापन


उन्होंने भारत पर अपने देश में आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप भी लगाया। पाक सेना प्रमुख की यह टिप्पणी उस बयान के तीन दिन बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि किसी को भी पाक पर बुरी निगाह डालने की हिमाकत नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन


पाक नौसेना अकादमी की पासिंग आउट परेड के मौके पर अपने संबोधन में सेनाध्यक्ष राहील शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान अपनी सरजमीं की हिफाजत और हितों की सुरक्षा के लिए कोई भी कीमत चुकाने को तैयार है। चाहे वह कश्मीर हो, नए बंदरगाहों का विकास हो या फिर प्राकृतिक संसाधनों की खोज हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पाकिस्तान शांति के लिए दूसरे देशों के साथ सहयोग की इच्छा दिखाई है, लेकिन यह राष्ट्रीय हितों, संप्रभुता के अधिकारों और राष्ट्रीय गौरव कीमत पर कतई नहीं होगा। उन्होंने कहा कि चीन-पाक आर्थिक गलियारा इस क्षेत्र के लोगों की जिंदगी बदलने का माद्दा रखता है। राहील शरीफ ने कहा कि पाक दुश्मन के अभियानों से हमेशा सतर्क रहा है।

आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा भारत

pakistan warned india about kashmir issue

भारत का नाम लिए बगैर जनरल राहील शरीफ ने उस पर संघर्ष विराम के उल्लंघन के जरिये अस्थिरता पैदा करने और पाक के अलग-अलग हिस्सों में आतंकवाद को समर्थन देने का आरोप लगाया। राहील शरीफ ने कहा, ‘पूरी दुनिया हमारी सुरक्षा चिंताओं का समर्थन करती है। संघर्ष विराम का उल्लंघन, बलूचिस्तान, संघ प्रशासित कबायली क्षेत्र और कराची में खून-खराबा दुश्मन के शत्रुतापूर्ण इरादे को बताता है।’

आपसी तनाव को कम करें भारत-पाक: अमेरिका
अमेरिका ने म्यांमार कार्रवाई पर कोई टिप्पणी देने से इनकार करते हुए कहा है कि दक्षिण एशिया में शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए दोनों देशों के रिश्ते काफी मायने रखते हैं। इसलिए दोनों देशों को आपसी तनावों को कम करने के लिए सार्थक पहल करनी चाहिए।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जेफ राथके ने कहा कि भारत-पाकिस्तान के रिश्ते दक्षिण एशिया में शांति और स्थिरता के लिए काफी अहमियत रखते हैं। इसलिए तनाव कम करने और बातचीत शुरू करने की दिशा में दोनों देशों को कदम उठाने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed