फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pakistan sends adwani holy water

पाकिस्तान ने आडवाणी को भेजा अनोखा तोहफा

Sat, 09 May 2015 03:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 09 May 2015 03:50 PM IST
विज्ञापन
pakistan sends adwani holy water

पाकिस्तान के प्रसिद्व कटासराज मंदिर से भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी को पवित्र जल भेजा गया है। आडवाणी ने अपनी 2005 की यात्रा के दौरान पंजाब प्रांत के चकवाल जिले के इस मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए पहल की थी।

विज्ञापन


पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने आडवाणी को यह जल कलश मंदिर के अमर कुंड पवित्र सरोवर से भेजा है। साल 2005 में पाकिस्तान सरकार ने कटासराज मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में आडवाणी को आमंत्रित किया था।
विज्ञापन


उस समय वो भाजपा के अध्यक्ष थे। आडवाणी उस मंदिर में चल रहे काम के बारे में अक्सर पूछताछ करते हैं। ऐसा माना जाता है कि पांडव अपने 13 वर्ष के वनवास के दौरान चार साल इसी मंदिर में रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान शिव के आंसू से बना था सरोवर

pakistan sends adwani holy water

पौराणिक कथा के अनुसार मंदिर के अंदर स्थित सरोवर भगवान शिव के आंसुओं से बना था। यह भी माना जाता है कि पत्नी सती की मृत्यु के बाद भगवान रोए थे। ऐसा कहा जाता है कि पांचों पांडव भाई अपने वनवास के दौरान 14 में से चार साल इसी मंदिर में ठहरे थे।

हिंदू पौराणिक कथा के अनुसार मंदिर के भीतर का सरोवर शिव के आंसुओं से बना था और ऐसा समझा जाता है कि अपनी पत्नी सती की मृत्यु के बाद शिव ने ये आंसू बहाए थे। बताते चले कि पिछले साल इस मंदिर में पहली बार महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की आरती हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed