फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pakistan publishers not get visa for world book fair

पाक प्रकाशकों को पुस्तक मेले के लिए नहीं मिला वीजा

Fri, 01 Feb 2013 07:30 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Fri, 01 Feb 2013 07:30 PM IST
विज्ञापन
pakistan publishers not get visa for world book fair

भारत और पाकिस्तान के संबंधों में कुछ तल्खी अब भी दिखाई दे रही है। 40वां पुस्तक मेला शुरू होने में दो दिन ही बाकी रह गए हैं, लेकिन इस मेले में शिरकत करना चाह रहे पाकिस्तानी प्रकाशकों को अब तक वीजा जारी नहीं किया गया है। मालूम हो कि हाल में नियंत्रण रेखा पर तनाव पैदा होने के बाद दोनों मुल्कों के रिश्तों में भी खटास आ गई थी।  

विज्ञापन


वर्ल्ड बुक फेयर 2013 दिल्ली में 4 फरवरी से शुरू हो रहा है। सात दिन चलने वाले इस मेले में भारत के अलावा पाकिस्तान, ईरान, नेपाल, तुर्की, सऊदी अरब, अमेरिका, ब्रिटेन, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और श्रीलंका से 1100 प्रकाशक हिस्सा लेने जा रहे हैं।
विज्ञापन


नेशनल बुक ट्रस्ट के एमए सिकंदर ने बताया कि पाकिस्तान के छह प्रकाशनों से 15 लोग इस पुस्तक मेले में हिस्सा लेना चाह रहे हैं। पाकिस्तान के प्रकाशकों ने मेले में 201 स्टालों में छह स्टाल बुक कराए हैं। हमें उम्मीद है कि पाकिस्तान में स्थित भारतीय उच्चायोग पाकिस्तानी प्रकाशकों के लिए जल्द वीजा जारी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिकंदर ने कहा कि पाकिस्तान से लोग हमेशा ही इस मेले में शिरकत करते रहे हैं। यह दोनों मुल्कों के लिए अच्छी बात है। दोनों मुल्कों के बीच साहित्य के इस रिश्ते को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। पिछले साल मेले में 1300 से ज्यादा प्रकाशकों ने शिरकत की थी।


मेले में गेस्ट ऑफ ऑनर देश फ्रांस से लेखकों, प्रकाशकों और विद्वानों का बड़ा दल आ रहा है। मेले में चर्चाएं, बहस भी होंगी। फ्रांस के सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी पेश किए जाएंगे। स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती के मौके पर मेले में एक पवेलियन भी बनाई जाएगी, जिसमें विवेकानंद से संबंधित सामग्री मौजूद रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed