फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Pakistan military officers involved in the Indian Consulate

अफगानिस्तान में भारतीय मिशन पर हमले में शामिल थे पाक फौजी

Wed, 13 Jan 2016 06:14 AM IST
Updated Wed, 13 Jan 2016 06:14 AM IST
विज्ञापन
Pakistan military officers involved in the Indian Consulate

अफगानिस्तान के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने दावा किया है कि मजार-ए-शरीफ में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हुए हमले में पाकिस्तानी सैन्य अधिकारियों का हाथ था। आतंकी बेहद प्रशिक्षित और पढ़े लिखे थे।

विज्ञापन


उन पर मुश्किल से काबू पाया जा सका। बल्ख प्रांत के पुलिस प्रमुख सैयद कमाल सादत के अनुसार वह 99 फीसदी सुनिश्चित हैं कि हमलावर पाकिस्तानी सेना से थे और उन्होंने अभियान के दौरान विशेष चालें अपनाईं।
विज्ञापन

अफगानिस्तान के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने किया दावा

Pakistan military officers involved in the Indian Consulate

कमाल ने एक समाचार चैनल से बातचीत में कहा कि हमलावर सैन्य कर्मी थे और पूरी तैयारी से आए थे। वे करीब 25 घंटों तक अफगान सुरक्षा बलों से लड़ते रहे और अल्लाह की कृपा से ही उनका खात्मा किया जा सका।

सबसे खास बात रही कि आतंकी दरी या पश्तो बोलने में असमर्थ थे। वे उर्दू में बात कर रहे थे। इसका मतलब है कि पाक सेना में किसी ने हमलावरों की मदद की है।

इस तीन तारीख को कुछ आतंकियों ने भारतीय मिशन में घुसने की कोशिश की थी। सुरक्षा बलों की चौकसी की वजह से वे वाणिज्य दूतावास में तो नहीं जा पाए लेकिन उसके विपरीत एक इमारत में घुस गए। आतंकियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच मुठभेड़ चार जनवरी को खत्म हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed