फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Pakistan invited the Hurriyat for Eid Milan

कश्मीरी अलगाववादियों को पाक ने दिया ईद मिलन का न्योता

Tue, 14 Jul 2015 09:18 AM IST
Updated Tue, 14 Jul 2015 09:18 AM IST
विज्ञापन
Pakistan invited the Hurriyat for Eid Milan

पाकिस्तानी उच्चायोग ने कश्मीरी अलगाववादियों को ईद मिलन का न्योता भेजा है। इससे पहले भी पाकिस्तानी उच्चायोग ऐसी हरकतों को अंजाम दे चुका है।

विज्ञापन


पिछले साल पाकिस्तानी उच्चायोग ने हुर्रियत के नेताओं से बातचीत की थी। भारत की इच्छा के खिलाफ पाकिस्तानी उच्चायुक्त अब्दुल बासित और हुर्रियत नेताओं के बीच हुई उस बातचीत के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ विदेश सचिव स्तर की वार्ता रद्द कर दी थी।
विज्ञापन


इस बार पाकिस्तानी उच्चायोग 21 जुलाई को कश्मीर के अलगाववादी नेताओं के साथ ईद मिलन करना चाहता है। हुर्रियत के सभी गुटों को इसके लिए न्योता भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यासीन मलिक समेत कई को दिया न्योता

Pakistan invited the Hurriyat for Eid Milan

समझा जाता है कि हुर्रियत के कट्टरवादी गुट के नेता सैयद अली शाह गिलानी, उदारवादी समझे जाने वाले मीरवाइज उमर फारूक, शब्बीर शाह और यासीन मलिक इस ईद मिलन समारोह में शिरकत कर सकते हैं।

भारत ऐसी मुलाकातों का विरोध करता रहा है। हालांकि, पहले भी अलगाववादी नेता पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारियों से मिलते रहे हैं। लेकिन, अब भारत ने यह स्टैंड लिया है कि पाकिस्तान या तो अलगाववादियों से बात करे या फिर विधिवत भारत से बातचीत करे।

पाकिस्तानी उच्चायोग के ताजा स्टैंड से भारत और पाकिस्तान के बीच शुरू हुए वार्ता के दौर पर आंच आ सकती है। सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तानी उच्चायोग ने पहले चार जुलाई को इफ्तार पार्टी में अलगाववादियों को बुलाने का निर्णय लिया था।

लेकिन, रूस के उफा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की मुलाकात के मद्देनजर आयोजन को टाल दिया गया था। तब पाकिस्तानी उच्चायोग ने कराची में हुई मौतों को इफ्तार पार्टी टालने का कारण बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed