फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Pakistan feared mass of evidence against him

अपने खिलाफ सबूतों के अंबार से डरा पाकिस्तान, इसलिए लगाया अड़ंगा!

Sat, 22 Aug 2015 08:57 AM IST
हिमांशु मिश्र/ अमर उजाला, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 22 Aug 2015 08:57 AM IST
विज्ञापन
Pakistan feared mass of evidence against him

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) स्तर की वार्ता पर पाकिस्तान की अड़ंगेबाजी की एक बड़ी वजह भारत की ओर से आतंकवाद के मसले पर जुटाया गया सबूतों का अंबार भी है।

विज्ञापन


दरअसल वार्ता पर संदेह के बादल के बावजूद भारत ने आतंकवाद के मसले पर पाकिस्तान का मुंह बंद करने के लिए ठोस रणनीति तैयार की थी। इस क्रम में भारत ने इस्लामाबाद का काला चिट्ठा खोलने केलिए नया डोजियर तैयार किया है।
विज्ञापन


भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने सीमा पार आतंकवाद पर ठोस सबूत पेश करने के अलावा मुंबई धमाकों और हमला मामले में भी पाकिस्तान को बैकफुट पर ढकेलने की रणनीति तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दाउद के भी सबूत भारत के पास!

Pakistan feared mass of evidence against him

भारत की योजना दाऊद इब्राहिम, टाइगर मेमन सहित तमाम वांछित अपराधियों के पाकिस्तान में छुपे होने के सबूत भी देने की है। भारत गुरदासपुर हमले में शामिल आतंकवादियों के पाक से आने और जम्मू में जिंदा पकड़े गए आतंकी नावेद के पाकिस्तानी होने के सबूत भी पाक को सौंपना चाहता है।

ये सभी सबूत पाकिस्तान को भारी पडे़ंगे और वह भारत के जाल में बुरी तरह उलझ सकता है। भारत को पता है कि पाकिस्तान समझौता एक्सप्रेस के साथ ही बलूचिस्तान में कथित तौर पर भारत के दखल का मामला उठाएगा।

समझौता एक्सप्रेस धमाका मामले में भारत का तर्क होगा कि फिलहाल इस मामले के सारे आरोपी जेल में हैं। मुंबई हमला मामले में शामिल लखवी की तरह इस मामले में किसी को जमानत नहीं मिली है।

हाफिज पर भी होगी चर्चा

Pakistan feared mass of evidence against him

वार्ता की तैयारी के तहत ही डोभाल ने शुक्रवार को खुफिया प्रमुखों की उपस्थिति में गृह मंत्री राजनाथ सिंह से लंबी चर्चा की। इस दौरान हुर्रियत नेताओं की पाकिस्तानी एनएसए सरताज अजीज से मुलाकात टालने की रणनीति पर भी चर्चा हुई।

वार्ता के दौरान भारत खासतौर से पाकिस्तानी सेना और आईएसआई की मदद से बीते कुछ समय से कश्मीर में घुसपैठ की बढ़ती घटना का जिक्र करेगा।

वार्ता के दौरान भारत की योजना पीओके में चल रहे आतंकी शिविरों का सबूत मुहैया कराने के साथ 26/11 मामले में शामिल आतंकी हाफिज सईद के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने और लखवी को जमानत दिए जाने का मामला उठाएगा।

गुरदासपुर के हमलावर के पाकिस्तान से आने के सबूत के तौर पर भारत इनके जीपीएस सिस्टम और नाइट विजन डिवाइस भी सौंपेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed