फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Pakistan Army wants to keep Kashmir issue alive: American writer

पाक सेना के मंसूबों पर नया खुलासा

Fri, 30 May 2014 01:47 PM IST
Updated Fri, 30 May 2014 01:47 PM IST
विज्ञापन
Pakistan Army wants to keep Kashmir issue alive: American writer

पाकिस्तान की सेना नहीं चाहती कि कश्मीर मुद्दे का हल निकले, वह इस मसले को बनाए रखना चाहती है। क्योंकि इससे उसके अस्तित्व और देश के राजनीतिक ढांचे पर उसके प्रभुत्व को गंभीर चुनौती पैदा हो जाएगी।

विज्ञापन


अमेरिकी लेखिका सी क्रिस्टीन फेयर ने अपनी किताब ‘फाइटिंग टू द एंड ऱ् द पाकिस्तानी आर्मीज वे ऑफ वार’ में यह बात कही है। फेयर ने कहा है ‘वह (पाकिस्तानी सेना) कश्मीर का समाधान नहीं करने जा रही है।
विज्ञापन


सेना क्यों उस प्रक्रिया को आगे बढ़ने देगी जो उसकी खुद की राजनीति को बेकार कर दे? मुझे लगता है कि भारत के लिए सबसे अच्छा यह है कि वह यथास्थिति बरकरार रहने की उम्मीद करे।’

विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीर पर कोई हल नहीं चाहती पाक सेना

Pakistan Army wants to keep Kashmir issue alive: American writer

क्रिस्टीन ने आगाह किया है कि पाकिस्तानी सेना दोनों दक्षिण एशियाई पड़ोसी देशों के बीच शांति की नई पहल को फिर से बाधित करने की कोशिश करेगी।

गौरतलब है कि हाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने शपथ ग्रहण समारोह के लिए पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ को आमंत्रित किया था जिसके बाद दोनों नेताओं ने पहली बार द्विपक्षीय वार्ता की, रिश्ते बेहतर करने के संकेत दिए।

उन्होंने कहा, ‘सेना नवाज शरीफ के प्रयासों में सेंध लगा सकती है, इसके लिए उसे कुछ खास नहीं करना होगा, सिर्फ लश्कर ए ताइबा का एक हमला करवाना होगा। फेयर ने अपनी किताब के लांच के मौके पर बुधवार को वाशिंगटन में कहा, ‘मुझे इस बातचीत से बहुत ज्यादा उम्मीद नहीं है।

'कश्मीर पर सिर्फ सीमा विवाद नहीं है'

Pakistan Army wants to keep Kashmir issue alive: American writer

हाल में अफगानिस्तान के हेरात में भारतीय कांसुलेट पर हमले को लश्कर ए ताइबा या हक्कानी नेटवर्क ने अंजाम दिया, यह हमला दोनों देशों की रिश्ते सुधारने की इच्छा का एक तरह से परीक्षण ही था।’

उन्होंने कहा कि नवाज शरीफ भारत के साथ व्यापारिक संबंधों को बढ़ाना चाहते हैं लेकिन ऐसा कोई संकेत नहीं है कि वो जिहादी समूहों के कारोबार (गतिविधियों) को बंद करना चाहते हैं।

अपनी किताब में फेयर ने लिखा है कि कश्मीर पर भारत और पाकिस्तान के बीच का विवाद आसानी से नहीं कम हो सकता है। कश्मीर पर सिर्फ सीमा विवाद नहीं है, कहीं उससे भी ज्यादा है।

'भारत को कमजोर करना चाहती है'

Pakistan Army wants to keep Kashmir issue alive: American writer

उन्होंने लिखा है कि पाकिस्तान का लक्ष्य न केवल वहां की यथास्थिति को कमजोर करने का है, बल्कि वहां भारत की स्थिति को कमजोर करना भी है।

इस काम में उसे बहुत से सैनिकों की जान गंवानी पड़ सकती है, लेकिन वो भारत को आसानी से स्वीकार नहीं सकता।

ऐसा करना पाकिस्तानी सेना के लिए पूरी तरह हार जैसा होगा। इस किताब को ऑक्सफोर्ड यूनिवसिईटी प्रेस ने प्रकाशित किया है। किताब के कवर में बदलाव करने इसका पाकिस्तान संस्करण भी लाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed