फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pakistan and america armas deal

पाक को लड़ाकू हेलिकॉप्टर और मिसाइलें बेचेगा अमेरिका

Wed, 08 Apr 2015 08:29 PM IST
एजेंसी/वाशिंगटन।
एजेंसी/वाशिंगटन। Updated Wed, 08 Apr 2015 08:29 PM IST
विज्ञापन
pakistan and america armas deal

अमेरिका ने मंगलवार को पाकिस्तान के साथ करीब 5924 करोड़ रुपये के रक्षा सौदे को मंजूरी दी है। इसके तहत लड़ाकू हेलीकॉप्टर, मिसाइल और दूसरे रक्षा उपकरण पाकिस्तान को बेचे जाने की योजना है।

विज्ञापन


अमेरिका ने इस रक्षा सौदे को पाक को आतंकवाद के खात्मे में मदद करने के लिए मंजूर किया है। अमेरिका ने यह भी साफ किया है कि इस सौदे से क्षेत्रीय रक्षा संतुलन पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। हालांकि पाक-अमेरिका का यह सौदा भारत के लिए चिंता का विषय हो सकता है।
विज्ञापन


पाक सेना इन उपकरणों का उपयोग भारत के खिलाफ भी कर सकता है। सुरक्षा सचिव सहयोग एजेंसी ने एएच-1 जेड वाइपर लड़ाकू हेलीकॉप्टर, एजीएम-114आर हेलफायर मिसाइलें और दूसरे सहायक उपकरण पाक को बेचने के प्रस्ताव को अब कांग्र्रेस के पास भेजा है। एजेंसी ने कहा कि इससे पाक को आतंकवाद से लड़ने में मजबूती मिलेगी। इसके साथ ही इससे एजेंसी को दक्षिण एशिया में आतंकवादी विरोधी गतिविधियों पर अंकुश लगने की भी उम्मीद है। इससे अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा भी मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान ने अमेरिका से 15 एएच-1जेड  हेलीकॉप्टर, एक हजार एजीएम-114आर हेलफायर मिसाइलें, 32 401सी इंजन और कंप्यूटर समेत अन्य उपकरणों की मांग की थी। एजेंसी ने बताया कि ये रक्षा उपकरण पाक को अधिक ऊंचाई पर और किसी भी तरह के मौसम में लड़ने में मदद करेगी। इनका उपयोग सेना दिन-रात कर सकेगी। यह सौदा पांच साल के अंतराल पर पूरा किया जाएगा। इसके तहत अमेरिका तकनीकी सहयोग के साथ ही पाक सेना को प्रशिक्षण भी देगा। दिसंबर में पेशावर स्कूल में आतंकियों द्वारा 150 से भी ज्यादा लोगों की हत्या करने के बाद पाक ने आतंकियों का सफाया करने का अभियान तेज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed