पाकिस्तानी गोलीबारी में 2 भारतीय मरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। सीमापार से की जा रही फायरिंग में दो भारतीय लोगों की मौत हो गई है और पांच लोग जख्मी भी हैं। फायरिंग की इन घटनाओं से सीमा के पास रहने वाले भारतीय दहशत में हैं।
पिछले एक महीने में करीब एक दर्जन से ज्यादा बार पाकिस्तान की ओर से सीजफायर के उल्लंघन की घटनाएं हो चुकी हैं। जम्मू के डिप्टी कमांडेंट अजीत कुमार ने बताया कि एक परिवार के चार-पांच लोग घायल हैं, जबकि दो लोगों की मौत हो गई है, बीएसएफ का एक जवान भी जख्मी है।
घायल भारतीय नागरिकों और जवानों को जम्मू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि,"मुहम्मद अकरम और उसका 13 साल का बेटा असलम मारे गए जबकि अकरम की पत्नी, उसके तीन बच्चों सहित एक बीएसएफ कांस्टेबल उत्तराखंड निवासी श्रीकिशन पुत्र हेमराज भी इस गोलीबारी में जख्मी हो गया।"
पाकिस्तान सेना की गतिविधियों में आई तेज
इससे पहले पाक रेंजरों ने वीरवार देर रात करीब डेढ़ बजे अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ की अब्दुल्लियां, कोरोटाना ओर ट्यूबवेल नंबर पांच चौकियों को निशाना बनाकर फायरिंग की। रेंजरों द्वारा की गई हैवी वाल्यूम फायरिंग के दौरान कई गोले सीमांत क्षेत्र के ग्रामीणों के घरों पर भी गिरे।
गोलाबारी शुक्रवार सुबह छह बजे तक जारी रही। बीएसएफ ने भी पाक गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। उल्लेखनीय है कि बीते चार महीनों से पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन की घटनाओं में तेजी आई है। 11 अगस्त के बाद से तो सीमा पार से लगभग हर दिन पाकिस्तानी रेंजरों ने आरएस पुरा और अरनिया सेक्टर में बीएसएफ चौकियों को निशाना बनाया है।
एलओसी पर भी लगभग यही स्थिति है। यहां भी पाकिस्तानी सेना की ओर से प्रतिदिन सीज फायर उल्लंघन किया जा रहा है। वीरवार रात को भी पाकिस्तानी सेना द्वारा बालाकोट सेक्टर में रात 10 से 12 बजे तक भारतीय सेना की चौकियों को निशाना बनाकर फायरिंग की। सैन्य सूत्रों के मुताबिक सेना के जवानों ने कंग नाला क्षेत्र में पांच से छह आतंकियों के गुट की हलचल दर्ज की थी। इस पर सेना के जवानों ने चेतावनी देकर उन्हें रोकना चाहा, पर आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी।
इस पर सेना की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई। माना जा रहा है कि आतंकियों के इस गुट को कवर फायरिंग की आड़ में घुसपैठ कराने की मंशा से पाकिस्तानी सेना ने सीज फायर उल्लंघन किया था। हालांकि, सैन्य अफसरों ने घुसपैठ की आशंका से इनकार किया है।