फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pak terrrists to retaliate muzaffarnagar riots

मुजफ्फरनगर का बदला लेने आए थे आतंकी?

Sun, 30 Mar 2014 08:21 AM IST
गुंजन कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
गुंजन कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 30 Mar 2014 08:21 AM IST
विज्ञापन
pak terrrists to retaliate muzaffarnagar riots

पाकिस्तान में बैठे इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) के आका रियाज भटकल ने मुजफ्फरनगर दंगे का बदला लेने के लिए दो पाकिस्तानी आतंकियों को भेजा था। हालांकि इन दोनों को गोरखपुर से गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


आईएम का पाक नेतृत्व उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले सनसनीखेज बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की ताक में है। कराची निवासी मुर्तजा और फहीम नामक दोनों आतंकी इस मंसूबे को पूरा करने में अपनी जान गंवाने तक को तैयार होकर आए थे।
विज्ञापन


आईएम अब तक टाइमर से बम धमाकों को अंजाम देता रहा है। आईएम की आतंकी साजिश में लश्कर ए ताइबा भी मदद कर रहा है।

बड़ी वारदात करने के फिराक में थे आतंकी

pak terrrists to retaliate muzaffarnagar riots

आईएम के खिलाफ खुफिया विभाग और पुलिस के हालिया ऑपरेशन से जुड़े एक अधिकारी ने अमर उजाला को बताया कि मुर्तजा और फहीम को मुजफ्फरनगर में हुए दंगे का बदला लेने के लिए मानसिक तौर पर तैयार किया गया था।

अफगानिस्तान के तहरीक-ए-तालिबान के कैंप से ट्रैनिंग पाए दोनों आतंकी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में आए थे। अधिकारी के मुताबिक, आईएम के देश में काम कर रहे सभी बड़े गुर्गे खुफिया एजेंसी के रडार में आ चुके थे। मुख्य सरगना यासीन भटकल गिरफ्तार हो चुका था।

उन्हें मालूम था कि उनके दो बड़े प्यादे वकास और तहसीन के पीछे सुरक्षा तंत्र लग चुका है। लिहाजा वह कोई भी बड़ी वारदात करने की हालत में नहीं थे। हालांकि उसी दबाव में उन्होंने चूक कर दी और वह खुफिया एजेंसियों की गिरफ्त में आ गए।

आतंकियों को दिए थे कई टारगेट

pak terrrists to retaliate muzaffarnagar riots

गौरतलब है कि वकास भी पाकिस्तान का ही रहने वाला है। अधिकारी के मुताबिक पाक आतंकियों को कई लक्ष्य दिए गए थे। या तो वे मुजफ्फरनगर या आसपास पुलिस बल पर हमला करें या फिर मेरठ के फौजी इलाके में रामपुर हमले की तर्ज पर अटैक करें।

आतंकियों ने अब तक की पूछताछ में बताया है कि उनका इरादा दंगा प्रभावित इलाकों में जाकर आम लोगों पर गोली चलाने का भी था। सुरक्षा एजेंसी का मानना है कि अगर उनकी यह चाल कामयाब हो गई होती तो कानून व्यवस्था बुरी तरह बिगड़ सकती थी।

खुफिया एजेंसी आईबी के साथ काम कर रहे दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल और उत्तर प्रदेश पुलिस के एसटीएफ के अधिकारी गिरफ्तार आतंकियों से पूछताछ में लगे हैं। इन्हें शक है कि आईएम के गिरफ्तार आतंकियों के पास ऐसी सूचनाएं हैं जिससे इनके आगे की योजनाओं का सुराग मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed